संजय कुमार 65 प्रतिशत जलने के कारण बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था
झारखंड एयर एंबुलेंस क्रैश:Jharkhand Air Ambulance Crash संजय साहू को इलाज के लिए लेकर जा रहे थे दिल्ली, शव बरामद, मृतकों में पायलट और डॉक्टर भी रांची, 24 फरवरी (TNT)। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के करमाटांड के पास एक वन क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद 23 फरवरी की शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें एक डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट और 1 को-पायलट थे। सभी लोगों के मारे जाने की सूचना है।
पत्नी, भांजे के अलावा एक डॉक्टर और एक पैरा मेडिकल स्टाफ थे
Jharkhand Air Ambulance Crash मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने हादसे के बारे में बताया। यह एयर एंबुलेंस संजय कुमार नामक मरीज को दिल्ली ले जाने के लिए किराए पर बुक कराया गया था। झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा निवासी होटल संचालक संजय कुमार 16 फरवरी को आग से 55 प्रतिशत तक झुलस गए थे और रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था। उनके साथ उनकी पत्नी, भांजे के अलावा एक डॉक्टर और एक पैरा मेडिकल स्टाफ थे।
हमें एयर एम्बुलेंस दुर्घटना की सूचना मिली
Jharkhand Air Ambulance Crash सदर अस्पताल के अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया, “हमें एयर एम्बुलेंस दुर्घटना की सूचना मिली, इसलिए हम घटनास्थल पर गए। जब हम वहां पहुंचे तो एयर एम्बुलेंस में सवार सभी लोग मृत पाए गए। लेकिन अभी तक मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।” रांची के देव कमल अस्पताल के फ्रंट ऑफिस इंचार्ज श्याम कुमार ने बताया कि मरीज संजय कुमार को 16 फरवरी को लगभग 65 प्रतिशत जलने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने बेहतर इलाज के लिए संजय को दिल्ली ले जाने का फैसला किया था।
विमान क्रैश की जानकारी हमें मीडिया से मिली
Jharkhand Air Ambulance Crash शाम को परिजन मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लेकर निकले थे। मृतक संजय साहू के बड़े भाई विजय कहते हैं, “मेरे भाई की हालत काफी बिगड़ गई थी, इसलिए हम उन्हें इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जा रहे थे। विमान क्रैश की जानकारी हमें मीडिया से मिली।” मृतक के मामा ने कहा, “मेरा भतीजा संजय आग से झुलस गया था और उसे रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में वहां सुधार नहीं हुआ, इसलिए हमने उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाने के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की।
वह छत पर खड़ा था, तभी अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज आई
Jharkhand Air Ambulance Crash एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें संजय और उसकी पत्नी और एक परिजन के साथ 2 डॉक्टर और पायलट की मौत होने की जानकारी मिली है।” एक स्थानीय युवक ने बताया, “वह छत पर खड़ा था, तभी अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज आई। हमें लगा कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो हमने देखा कि विमान गिर चुका था और संभवतः उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई थी।” एक अन्य युवक ने बताया कि उसका घर घटनास्थल से 3.5 किमी दूर है।
जिला प्रशासन, पुलिस और राहत दल ने ग्रामीणों के सहयोग से सर्च ऑपरेशन
Jharkhand Air Ambulance Crashहम लोगों को एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। हम लोग इसके बारे में चर्चा ही कर रहे थे तभी पता चला कि विमान क्रैश हो गया है।” जिला प्रशासन, पुलिस और राहत दल ने ग्रामीणों के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो मलबे से सात शव बरामद किए गए। घटना के बाद चतरा की उपायुक्त कीर्ति श्री, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार और सिमरिया एसडीओ महेश्वरी यादव समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
डीजीसीए ने एक बयान जारी कर कहा
Jharkhand Air Ambulance Crash नागरिक उड्डयन विभाग ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए ने एक बयान जारी कर कहा कि रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान रांची-दिल्ली मार्ग पर एयर एम्बुलेंस के तौर पर उड़ान संचालित कर रहा था। यह विमान झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो चालक दल के सदस्यों सहित सात लोग सवार थे।
विमान ने खराब मौसम के कारण मार्ग परिवर्तन का अनुरोध किया
Jharkhand Air Ambulance Crash विमान ने भारतीय समयानुसार 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद विमान ने खराब मौसम के कारण मार्ग परिवर्तन का अनुरोध किया। भारतीय समयानुसार 7:34 बजे विमान का कोलकाता से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में संचार और रडार संपर्क टूट गया। —आईएएनएस ओमप्रकाश/एसएनसी/एएस


