चौंकाने वाला मामला: ग्रेटर नोएडा में प्रेम संबंध के आरोप में पति की हत्या, चार गिरफ्तार Greater Noida Murder Case

0
चौंकाने वाला मामला: ग्रेटर नोएडा में प्रेम संबंध के आरोप में पति की हत्या, चार गिरफ्तार Greater Noida Murder Case

घटना का संक्षिप्त विवरण

ग्रेटर नोएडा: प्रेम संबंध के चलते पति की हत्या, चार गिरफ्तार Greater Noida Murder Case ग्रेटर नोएडा, 19 फरवरी (TNT)। गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का दादरी थाने की पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों (एक घायल) और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक बांका (आलाकत्ल), एक अवैध .315 बोर का तमंचा के साथ एक जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शव की शिनाख्त गोविन्द रावल उर्फ भूरा

Greater Noida Murder Case पुलिस के अनुसार, कठहैरा रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी के पास 16 फरवरी को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, पम्पलेट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शव की शिनाख्त गोविन्द रावल उर्फ भूरा, निवासी ग्राम घोड़ी बछेड़ा, थाना दादरी के रूप में हुई। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया।

मृतक की पत्नी प्रीति देवी के साथ अवैध संबंध

Greater Noida Murder Case 19 फरवरी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान रोहित रावल और नफीस को कोट नहर से ग्राम चक्रसेनपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। नफीस मुठभेड़ में घायल हो गया। इसके अलावा, धर्मेन्द्र और मृतक की पत्नी प्रीति देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसका मृतक की पत्नी प्रीति देवी के साथ अवैध संबंध था। गोविन्द शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था।

प्रीति और रोहित ने मिलकर गोविन्द को रास्ते से हटाने की साजिश रची

Greater Noida Murder Case इसी कारण प्रीति और रोहित ने मिलकर गोविन्द को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 12 फरवरी को रोहित ने गोविन्द को घर से बुलाया और अपने साथी धर्मेन्द्र की मोटरसाइकिल से दादरी ले आया। जीटी रोड चिटहैरा पेट्रोल पंप के पास शराब लेने के बाद तीनों ने एक खाली प्लॉट में शराब पी। जब गोविन्द नशे में धुत हो गया तो रोहित ने उसके हाथ पकड़ लिए और नफीस ने बांका से वार कर उसकी हत्या कर दी।

रोहित और नफीस के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे

Greater Noida Murder Case शव को पहले वहीं फेंक दिया गया और बाद में ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित और नफीस के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। —आईएएनएस पीकेटी/एएमटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here