इमोशनल मोमेंट:Salim Khan Hospitalized सलीम खान सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती, सलमान खान शूटिंग छोड़ पहुंचे पिता के पास

0
इमोशनल मोमेंट:Salim Khan Hospitalized सलीम खान सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती, सलमान खान शूटिंग छोड़ पहुंचे पिता के पास

सलीम खान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे लेखक के तौर पर दर्ज

सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान Salim Khan Hospitalized मुंबई, 17 फरवरी (TNT)। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया।

Salim Khan Hospitalized उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे। बेटे सलमान खान और बेटी अलवीरा खान को अस्पताल में देखा गया। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान मढ़ इलाके में चल रही शूटिंग को बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Salim Khan Hospitalized सलीम खान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे लेखक के तौर पर दर्ज है, जिन्होंने सिनेमा की भाषा और नायक की छवि दोनों को नई दिशा दी। उन्होंने अपना करियर अभिनय से शुरू किया था। 1960 के दशक में उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें तलाश थी। इसी दौर में उन्होंने महसूस किया कि अभिनय नहीं, बल्कि लेखन उनकी असली ताकत है।

सलीम-जावेद की लिखी फिल्मों में ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, और ‘डॉन’ जैसी कल्ट क्लासिक्स फिल्में शामिल

इसके बाद उन्होंने पटकथा लेखन की ओर कदम बढ़ाया और यहीं से उनका असली सफर शुरू हुआ। लेखन की दुनिया में सलीम खान की किस्मत तब बदली जब उनकी जोड़ी गीतकार जावेद अख्तर के साथ बनी। यह जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से मशहूर हुई। दोनों ने मिलकर ऐसी कहानियां और डायलॉग्स लिखे, जिन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए।Salim Khan Hospitalized

सलीम-जावेद की लिखी फिल्मों में ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, और ‘डॉन’ जैसी कल्ट क्लासिक्स फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज के गुस्से, संघर्ष और उम्मीदों को बड़े पर्दे पर उतारा। ‘जंजीर’ और ‘दीवार’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को ‘एंग्री यंग मैन’ का टैग दिलाया।

Salim Khan Hospitalized सलीम खान की रचनात्मक ताकत ने फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में मदद की। आज जब वह अस्पताल में भर्ती हैं, तो पूरा फिल्म जगत उनकी सेहत को लेकर चिंतित है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। —आईएएनएस पीके/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here