ऑपरेशन व्हाइट बॉल: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास India vs Pakistan T20 World Cup

0
ऑपरेशन व्हाइट बॉल: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास India vs Pakistan T20 World Cup
Colombo: India's Ishan Kishan plays a shot during the ICC Men's T20 World Cup 2026 match between India and Pakistan at the R. Premadasa Stadium in Colombo on Sunday, February 15, 2026. (Photo: IANS/Biplab Banerjee)

दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टोटल

ऑपरेशन व्हाइट बॉल: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास India vs Pakistan T20 World Cup कोलंबो, 15 फरवरी (TNT)। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जो दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले भारत ने साल 2022 में पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे।

India vs Pakistan T20 World Cup पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के खिलाफ 8 विकेट गंवाकर 159 रन बना चुकी है। वहीं, भारतीय टीम ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 157/5 का स्कोर बनाया था। रविवार को कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया।

दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी

India vs Pakistan T20 World Cup भारत ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। यहां से ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की। ईशान 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाए।

India vs Pakistan T20 World Cup तिलक ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम 126 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से सूर्या ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए। सूर्या 29 गेंदों में 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट हासिल किया। India vs Pakistan T20 World Cup–आईएएनएस आरएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here