1चौंकाने वाला बदलाव:Hungama Anjali ‘हंगामा’ की अंजलि बनीं रियल एस्टेट एजेंट, फिल्मों से दूर अब कमा रहीं मोटा पैसा

0
1चौंकाने वाला बदलाव:Hungama Anjali ‘हंगामा’ की अंजलि बनीं रियल एस्टेट एजेंट, फिल्मों से दूर अब कमा रहीं मोटा पैसा

अभिनय की दुनिया से दूरी बनाने के बाद अब वह रियल एस्टेट के क्षेत्र में सक्रिय

बदल गई है ‘हंगामा’ की अंजलि, फिल्में छोड़ रियल एस्टेट एजेंट बन कमा रही मोटा पैसा Hungama Anjali मुंबई, 11 फरवरी (TNT)। साल 2003 में रिलीज हुई हास्य फिल्म ‘हंगामा’ आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों को शुरुआत से अंत तक ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म की कहानी जितनी दिलचस्प थी, उसके किरदार भी उतने ही खास थे। हर पात्र की अपनी अलग दुनिया थी, लेकिन सभी किरदार एक-दूसरे से बखूबी जुड़े हुए थे। यही आपसी उलझनें और गलतफहमियां फिल्म को एक मजेदार मोड़ देती रहीं। फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी अदायगी से दर्शकों का दिल जीता।

नंदू और अंजलि की लव स्टोरी और सभी किरदारों की कॉमेडी ने हर बार दर्शकों का दिल जीता

Hungama Anjali खासकर भोली-भाली अंजलि का किरदार, जिसने अपनी सादगी और मासूमियत से लोगों को खूब प्रभावित किया। इस भूमिका को अभिनेत्री रिमी सेन ने निभाया था। हालांकि, लंबे समय से रिमी सेन बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनय की दुनिया से दूरी बनाने के बाद अब वह रियल एस्टेट के क्षेत्र में सक्रिय हैं और एक एजेंट के रूप में काम कर रही हैं। फिल्म ‘हंगामा’ में नंदू और अंजलि की लव स्टोरी और सभी किरदारों की कॉमेडी ने हर बार दर्शकों का दिल जीता।

हंगामा की रिमी सेन आज असल जिंदगी में बहुत बदल चुकी

फिल्म को जितनी बार देखा गया, उतनी बार दर्शक खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। Hungama Anjali फिल्म में अंजलि का किरदार निभाने वाली रिमी सेन की भूमिका ने भी दर्शकों का दिल जीता, लेकिन हंगामा की रिमी सेन आज असल जिंदगी में बहुत बदल चुकी हैं। अभिनेत्री का चेहरा पहचान पाना बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि फिलर्स और बोटॉक्स ट्रीटमेंट की वजह से चेहरे की बनावट पहले जैसी नहीं रही है।

यूजर्स भी अभिनेत्री के चेहरे को देखकर हैरान

Hungama Anjali यूजर्स भी अभिनेत्री के चेहरे को देखकर हैरान हैं और हर पोस्ट पर यही सवाल कर रहे हैं कि चेहरे का क्या ही करा डाला! फिल्मों से दूर रिमी सेन इन दिनों दुबई बेस्ड रियल एस्टेट एजेंट बन गई है। अभिनेत्री रियल एस्टेट के व्यवसाय में जानी-मानी हस्ती बन चुकी हैं और लोगों को उनके सपनों का घर दिलवाने में भी मदद करती हैं। रिमी का इंस्टाग्राम रियल एस्टेट इवेंट्स की वीडियो से भरा है और सिर्फ दुबई ही नहीं, वे बाकी शहरों में भी अपना बिजनेस सेटअप करने का प्लान बना रही हैं।

हिंदी सिनेमा में उन्हें ‘धूम’ और ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों से पहचान मिली

भले ही हिंदी सिनेमा की पारी ज्यादा लंबी नहीं रही, लेकिन पर्दे से दूर होने के बाद उन्होंने दूसरी फील्ड में अपना सिक्का जमा लिया है। Hungama Anjali रियल एस्टेट के अलावा रिमी प्राइवेट ब्रांड इवेंट्स का भी हिस्सा बनती हैं और बड़े ब्रांड्स के लॉन्च में भी पहुंचती हैं। सोशल मीडिया पर रिमी को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और वे अभिनेत्री के नए अवतार से हैरान भी हैं। फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री ने बंगाली और हिंदी दोनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया, लेकिन हिंदी सिनेमा में उन्हें ‘धूम’ और ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों से पहचान मिली थी। Hungama Anjali–आईएएनएस पीएस/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here