[ad_1]
गोह2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को सामाजसेवी व बुद्धिजीवियों की ओर से अम्बेडकर दर्शन पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. आरयू कुमार व मुख्य अतिथि नागेंद्र प्रसाद सिंह सहित दर्जनों लोगों ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अम्बेडकर को इतिहास पुरुषों में श्रेष्ठ बताया। कहा कि बाबा साहेब समाजिक समरसता के पक्षधर थे और समाज को एकता के बंधन में बांधने के हामी थे। विचार गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान 50 छात्र-छात्राओं को शिक्षण किट का वितरण किया गया। सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विंदेश्वरी शर्मा व संचालन अनिरुद्ध विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर प्रो. प्रमोद यादव, बृजमोहन दास, देव रंजन, रविनंदन, नागेश्वर प्रसाद सिंह, राम अवतार सिंह, व्यास सिंह, अजय यादव, अजय विद्यार्थी, विनय यादव, वार्डेन संगीता कुमारी, एकता कुमारी, रिंकी, प्रेमशिला, रंजीत सहित अन्य मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link

