Start of changing sewerage line | सीवरेज लाइन बदलने का काम शुरू

0

[ad_1]

मोहाली18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले 5 दशकों से डॉट की जो सीवर लाइन डाली गई थी उसको अब नगर निगम की टीम बदलने का काम कर रही है। करीब 50 साल सीवर लाइन पुरानी होने के कारण कई बार यह सड़क के बीच धंस जाती थी जिस कारण हर समय हादसे का डर बना रहता था। कई वाहन चालक इसको लेकर हंसता ग्रस्त भी हो चुके हैं जिसको लेकर आओ नगर निगम की टीम ने इसको बढ़ने का फैसला किया था।

इसको लेकर लॉकडाउन से काम चल रहा है। सबसे पहले फेस 11 की तरफ से खुदाई का काम शुरू किया गया था जो कि अब फेस 5 तक पहुंचा है। पिछले कई महीनों से बलौंगी से फेस 11 की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग खुदाई के कारण बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण वाहन चालकों को भारी समस्या आ रही थी और ट्रैफिक पुलिस को यातायात सुचारू करने के लिए वन साइड रोड चलाना पड़ रहा था।

नाइपर चौक से फेज-5 तक हो चुकी है खुदाई…
नगर निगम की टीम की तरफ से नाइपर चौक से काम शुरू कर दिया गया है। करीब जमीन से 15 फुट नीचे मशीन के माध्यम से खुदाई की जा रही है। जिस कारण फेज 11 से बलौंगी की तरफ जाने वाले एक तरफ की सड़क को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here