अगर बढ़ानी है उम्र तो दौड़ना या जॉगिंग करें शुरू, देखें

0

दिल के लिए रनिंग है बेस्ट एक्सरसाइज- वेबएमडी में छपी एक खबर के अनुसार, दौड़ना या जॉगिंग करना बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज में शामिल हैं. प्रतिदिन सिर्फ 10 मिनट दौड़ने से ही कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम कम हो सकता है. यही वजह है कि धावकों में हृदय रोग से मरने की संभावना आधी हो जाती है. तो आपको अपने दिल को लंबी उम्र तक निरोगी रखना है तो आप प्रतिदिन 10 मिनट तो जरूर दौड़ें.

02
Canva

नींद आती है अच्छी- जब आप क्वालिटी स्लीप लेते हैं तो ये आपके संपूर्ण सेहत को लाभ पहुंचाता है. भरपूर सोने से सुबह तन-मन से आप खुश और फ्रेश महसूस करते हैं. मूड अच्छा रहता है. ऐसे में जब आप प्रतिदिन सुबह दौड़ते हैं तो इससे आपकी स्लीप क्वालिटी में सुधार होता है. एरोबिक एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन नामक रसायन का स्राव होता है, जो दर्द या तनाव से राहत दिलाने में मदद करता है. ये मस्तिष्क को सक्रिय करते हैं और आपको जगाए रख सकते हैं.

03
Canva

घुटने और पीठ की सेहत में होता है सुधार- 675 मैराथन धावकों के एक अध्ययन में पाया गया कि उनमें गठिया की दर अन्य लोगों की तुलना में काफी कम थी. धावकों के घुटनों और पीठ दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा था. ऐसे में एक बात जान लीजिए कि यदि आप प्रतिदिन दौड़ते हैं तो उम्र बढ़ने के साथ ही पीठ संबंधी समस्याओं के होने की संभावनाएं भी उतनी ही कम होंगी. मांसपेशियां, घुटने और ज्वाइंट्स मजबूत बनेंगे.

04
Canva

याद्दाश्त में सुधार- यदि आपको लगता है कि आप हर छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं तो दौड़ना शुरू कर दें. यह आपके मस्तिष्क को छोटी और लंबी अवधि में प्रभावित करता है. एरोबिक एक्सरसाइज से आपकी हृदय गति बढ़ती है. पसीना अधिक आता है. यह आपके हिप्पोकैम्पस के आकार को बढ़ा सकता है. यह मस्तिष्क का वह हिस्सा है, जो मेमोरी और सीखने के लिए जिम्मेदार है.

05
Canva

सर्दी से होगा बचाव- क्या आप जानते हैं कि दौड़ने से सर्दी-जुकाम कम होता है? दरअसल, 30 मिनट दौड़ने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली सक्रिय हो सकती है. इससे आपको बेहतर महसूस हो सकता है. आप बीमार कम पड़ेंगे. जब आप सप्ताह में कम से कम 5 दिन दौड़ेंगे तो अपर ट्रैक रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की संभावना 43% तक कम हो सकती है.

06
Canva

मूड हो बेहतर, वजन भी होगा कम- क्या आप जानते हैं कि दौड़ने से मूड बेहतर होता है? आप अच्छा महसूस कर सकते हैं. कोई भी एक्सरसाइज आपके मूड, एकाग्रता और जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ावा देने में मदद करती हैं. जब आप प्रतिदिन दौड़ेंगे तो कैलोरी तेजी से बर्न होगी. इससे आपका वजन भी घटेगा.

07
Canva

हेल्दी रनिंग के टिप्स- हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट का सेवन करें. खाते ही दौड़ने न जाएं. दौड़ने से पहले, दौरान और बाद में खूब पानी पिएं. तेज आवाज में म्यूजिक ना सुनें. अलर्ट रहें, अपने आसपास की चीजों पर भी ध्यान दें. अगर सुबह जल्दी या शाम में देर से दौड़ रहे हैं तो रिफ्लेक्टिव कपड़े पहनें. सुनसान और खतरनाक इलाकों में दौड़ने जाने से बचें. अपने शरीर को आराम देने के लिए नियमित ब्रेक लें. यदि आपको दौड़ते समय चोट लग जाती है, तो रुकें और तुरंत चिकित्सा सहायता लें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here