गर्मी की शुरुआत होते ही सीलिंग फैन का इस्तेमाल हर घर में शुरू हो गया है. सर्दी भर पंखे का इस्तेमाल न होने की वजह से कई बार सीलिंग फैन से आवाज भी आने लगती है, जो काफी इर्रिटेट करने (Ceiling fan noise) का काम करती है. ऐसे में कुछ टिप्स को फॉलो करके आप पंखे की आवाज से छुटकारा पा सकते हैं. अक्सर लोगों के सामने ये दिक्कत आती है कि सर्दी में कई महीनों तक बंद पड़े सीलिंग फैन को जब फिर से गर्मियों में शुरू किया जाता है. इसमें से अक्सर आवाज आने लगती है, जिसको कुछ घरेलू तरीकों की मदद से दूर किया जा सकता है.
ब्लेड्स को अच्छे से करें साफ
दरअसल सीलिंग फैन के ब्लेड्स पर कई बार काफी धूल-मिट्टी इकठ्ठा हो जाती है. जिसकी वजह से पंखे से आवाज आने लगती है. ऐसे में पंखे के ब्लेड्स को अच्छे से साफ करना जरूरी है. इसके लिए आप पहले बिजली का कनेक्शन बंद कर दें. उसके बाद किसी सूखे कपड़े की मदद से ब्लेड्स को क्लीन कर सकते हैं.
स्क्रू चेक करें
कई बार सीलिंग फैन के ब्लेड्स में लगे स्क्रू भी लूज हो जाते हैं, जिसकी वजह से सीलिंग फैन से आवाज आने लगती है. ऐसे में फैन से आवाज आने पर एक बार सभी स्क्रू को अच्छे से चेक कर लें. अगर ये ढीले हैं तो पेचकस से सभी स्क्रू को अच्छे से टाइट कर दें. जिसके बाद सीलिंग फैन से आवाज आना बंद हो जाएगी.
मोटर की जांच करें
सीलिंग फैन की मोटर खराब होने के चलते भी कई बार पंखा आवाज करने लगता है. ऐसे में फैन की मोटर को अच्छे से जांच परख लें. इतना ही नहीं अगर पंखे की मोटर से जलने जैसी बू आ रही हो तो इसके लिए फौरन मैकेनिक से संपर्क करें. क्योंकि ये मोटर के जलने के संकेत हो सकते हैं और आप समय से पंखे को ठीक करवा सकते हैं.


