दुनिया में अब सड़क का जाल बिछ चुका है. कुछ सड़कें और राजमार्ग अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए ख्यात हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे फेमस हाईवे (Most Famous Highway In The World) कौन सा है? अगर नहीं जानते तो जान लें. दुनिया के सबसे विख्यात हाईवे अमेरिका का रूट 66 (Route 66) है. यह अमेरिका के शिकागो को कैलीफोर्निया से जोड़ता है. 4,000 किलोमीटर लंबे इस हाईवे को मदर रोड भी कहा जाता है. इस हाइवे के नाम पर फिल्में और सीरियल तो बन चुके ही है, इसे केंद्र में रखकर कई गीतकारों ने गीत भी लिखे हैं. रूट 66 का शील्ड को ड्वाइट डी. आइजनहावर ने डिजाइन किया था, जो बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका के 34वें राष्ट्रपति बने थे.
रूट 66 को 11 नवंबर, 1926 को खोला गया था और यह मूल अमेरिकी राजमार्गों में से एक था. 4,000 किलोमीटर लंबा यह हाईवे टैक्सास के अमरिलो के कैडिलैक रेंच और एरिज़ोना के पेट्रिफ़ाइड फ़ॉरेस्ट नेशनल पार्क से निकलता है. 1985 में सरकार ने इंटर स्टेट हाईवे नेटवर्क बनाकर इस हाईवे को डिकमीशन (इस्तेमाल करना बंद) कर दिया था. लेकिन, अभी भी इस हाईवे का जलवा बरकरार है और लोग इस पर सफर करते हैं.
ऐतिहासिक स्थल का मिला है दर्जा
रूट 66 को अमेरिका के ऐतिहासिक स्थल का दर्जा हासिल है. नेशनल ट्रस्ट फॉर हिस्टोरिक प्रिजरवेशन ने इसे राष्ट्रीय दर्शनीय उपमार्ग (National Scenic Byway) का दर्जा दिया है. रूट 66 के इतिहास को दर्शाते दो संग्रहालय भी अमेरिका में हैं. ओक्लाहोमा के क्लिंटन में रूट 66 संग्रहालय और कैलिफोर्निया के विक्टोरविले में रूट 66 मदर रोड संग्रहालय में हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं.
यह हाइवे अमेरिका के आठ राज्यों – इलिनोइस, मिसौरी, कंसास, ओक्लाहोमा, टेक्सास, न्यू मैक्सिको, एरिज़ोना और कैलिफोर्निया से गुजरता है. रूट 66 के सम्मान में कई कार्यक्रम और उत्सव आयोजित किए जाते हैं. इलिनोइस के स्प्रिंगफील्ड में होने वाला रूट 66 अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव और कैलिफोर्निया के ओंटारियो का रूट 66 क्रूज़िन रीयूनियन काफी फेमस हैं.
बन चुकी हैं फिल्म और सीरियल
रूट 66 पर गाने भी बन चुके हैं. बॉबी ट्रुप का लिखा “गेट योर किक्स ऑन रूट 66” काफी मशहूर हुआ और इसे कई मशहूर गायकों ने गाया है. रूट 66 पर फिल्म ‘कार्स’ बन चुकी है. इतना ही हाइवे पर टीवी शो “रूट 66” भी बना. इसका प्रसारण 1960-1964 तक हुआ था.


