कई बार अच्छी से अच्छी क़्वालिटी का चावल बनाने के बावजूद ये गीला और चिपचिपा नजर आता है. ये देखने में तो खराब लगता ही है, साथ ही खाने पर इसका स्वाद भी अच्छा नहीं लगता है. ऐसे में आप (How to make rice non sticky) कुछ टिप्स ट्राई कर सकते हैं, जो चावल को एकदम खिला-खिला बनाने में मदद कर सकते हैं. बहुत लोगों से काफी कोशिश के बाद भी चावल खिले-खिले नहीं बनते हैं. ऐसे में अगर आप यहां बताए जा रहे तरीकों को अपनाते हैं तो मिनटों में नॉन स्टिकी चावल बना सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
नींबू का रस मिक्स कर सकते हैं
खिले-खिले चावल बनाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप चावल में थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स कर दें. इससे चावल में मौजूद एक्स्ट्रा पानी आसानी से सूख जाता है और चावल का चिपचिपापन खत्म हो जाता है. जिससे चावल एक-दूसरे से नहीं चिपकते नहीं हैं और खिले-खिले नजर आते हैं.
आंच का रखें ध्यान
चावल को पकाते समय बहुत लोग गैस की फ्लेम को लो पर रखते हैं. जिससे चावल घुट कर आपस में चिपकने लगते हैं. ऐसे में जब भी चावल कुक करें तब गैस की फ्लेम को हाई पर रखें. इसके साथ ही अगर आप चावल बनाते समय एक-दो मिनट के लिए कुकर का ढक्कन खुला रखें, तो चावल आपस में चिपकते नहीं हैं और अलग-अलग दिखाई देते हैं.
कपड़ा यूज करें
कई बार चावल पकाने के दौरान इसमें पानी ज्यादा हो जाता है, जिसकी वजह से चावल खिले-खिले नहीं बन पाते हैं. ऐसे में चावल पकने के बाद इसका एक्स्ट्रा पानी हटाने के लिए आप किसी छलनी की मदद से इनको छान लें और फिर एक कॉटन का साफ कपड़ा लेकर कुछ देर के लिए चावल को इस पर फैला कर छोड़ दें. कुछ देर में चावल का चिपचिपापन खत्म हो जायेगा.


