[ad_1]
कुल्लू26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑनलाइन ठगी मामले में एक गिरफ्तार
- मामले में 4 नवंबर को हुई थी बिहार के युवक की गिरफ्तारी
- दूसरा आरोपी भी धरा गया, स्मार्टफोन और कई चीजें बरामद
रिटायर्ड जेबीटी अध्यापक से हुई 10.62 लाख रुपए की ठगी के मामले में कुल्लू पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले एक आरोपी पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। युवकों ने एटीएम कार्ड अपडेट करने के बहाने उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल की थी। उसके बाद अध्यापक के खाते से 10 लाख 62 हजार रुपए निकाल लिए थे।पुलिस ने 30 दिसंबर 2019 को इसकी शिकायत दी थी।
पुलिस ने बांका बिहार निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसे 8 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। इसी बीच पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी 24 वर्षीय प्रीतम कुमार पुत्र मनोज दास रामपुर बांका बिहार जिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि ठगी के इस मामले में दोनों व्यक्तियों ने अपने-अपने अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया था। आरोपी से ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एक लैपटॉप सहित अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं।
अब पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करने में जुट गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से एक लैपटॉप, 4 स्मार्टफोन, 21 चेक बुक केनरा और एसबीआई बैंक, एक पासबुक केनरा बैंक, दो डोंगल, एक एसबीआई एटीएम कार्ड, एक आईडी कार्ड और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
[ad_2]
Source link

