शेयर बाजार में निवेश करने वालों की निगाह हमेशा ऐसे स्टॉक की खोज में रहती है, जो उन्हें बड़ा रिटर्न दिला सके. ऐसा ही एक पेनी स्टॉक सरकारी कंपनी आईएमसीआई (IFCI) का भी था, जो महामारी के बाद से महज 4 साल के अंदर मल्टीबैगर बन चुका है. इस कंपनी के शेयर ने चार साल पहले 3 रुपये से सफर शुरू किया था और यह 40 रुपये से भी ऊपर पहुंच चुका है. आगे भी इसमें तेजी थमने का नाम नहीं ले रही. एक्सपर्ट का अनुमान है कि IFCI के स्टॉक जल्द ही 50 का आंकड़ा भी पार कर लेंगे.
दरअसल, भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (IFCI) वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाला एक वित्त विकास संस्थान है. इसकी स्थापना आजादी के तत्काल बाद 1948 में ही कर दी गई थी. इसकी 7 सहायक और एक सहयोगी कंपनी भी है. वैसे तो इस कंपनी ने नवंबर 1994 में ही शेयर बाजार में कदम रख दिया था, लेकिन बीते कुछ समय से स्टॉक को जैसे पंख लग गए हैं.
सालभर में तीन गुना रिटर्न
कोरोनाकाल के बाद इसके स्टॉक लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं. आज यानी 28 मार्च को भी सुबह 11 बजे 1.25 फीसदी का उछाल दिख रहा था और इसके शेयर एनएसई पर 40.85 रुपये के भाव पर ट्रेडिंग कर रहे थे. एक तरफ पीएसयू कंपनियों में लगामार बिकवाली का दबाव है तो दूसरी ओर IFCI अपने निवेशकों की झोली भरने में लगा हुआ है. बीते एक साल में इसके स्टॉक का प्राइस 9 रुपये से बढ़कर 40 रुपये के पार पहुंच गया. इसका मतलब है कि 3.5 गुना कीमत बढ़ चुकी है.
1 लाख के बना दिए 3.5 लाख
अगर किसी निवेशक ने सालभर पहले भी इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया था तो अब उसे 350 फीसदी का मुनाफा हो चुका है और कुल रकम बढ़कर 3.5 लाख रुपये पहुंच गई. 6 महीने के भीतर स्टॉक ने 70 फीसदी का रिटर्न हासिल किया है. कोरोनाकाल के दौरान इसके स्टॉक की कीमत 3.5 रुपये के आसपास चल रही थी, जहां से अब तक करीब 11 गुना की वृद्धि दर्ज करते हुए 4 साल में मल्टीबैगर बन चुका है.


