सिबिल स्कोर के होते है कई फायदे, समय से जाने वरना हो जाएगा घाटा

0

इसके साथ ही बैंक की नजर में आप एक भरोसेमंद कस्टमर बने रहते हैं. सिबिल स्कोर के 750 या उससे अधिक होने के कई फायदे हैं. आज हम आपको इस स्कोर के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

02
Canva

लोन अप्रूवल: अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो इसका सबसे बड़ा फायदा बैंक से लोन लेते समय होता है. सिबिल स्कोर के बढ़िया होने से आपका लोन जल्दी अप्रूव हो जाता है. इसके अलावा अगर आप क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो बैंक उसे तुरंत प्रोसेस करता है.

03
Canva

कम ब्याज: अच्छे सिबिल स्कोर होने का एक फायदा यह भी है कि आपको बैंक से कम ब्याज पर लोन भी मिल सकता है. इसके साथ ही आप ब्याज दरें कम करने के लिए भी कह सकते हैं.

04
Canva

अधिक क्रेडिट लिमिट: अगर आपका क्रेडिट स्कोर लंबे समय तक अच्छा रहता है तो इसका सीधा फायदा आपको क्रेडिट कार्ड के लिमिट में मिलता है. कई बार बैंक अच्छा क्रेडिट स्कोर रखने वाले लोगों को सामान्य से अधिक क्रेडिट लिमिट ऑफर करते हैं.

05
Canva

ऑफर्स: अगर आपका सिबिल स्कोर 750 यह उससे अधिक है तो आप बैंकों की ओर से खास ऑफर्स भी ले सकते हैं, जो कि कम क्रेडिट स्कोर वाले के लिए नहीं होते हैं. कई बार बैंकों द्वारा अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को प्रीमियम कार्ड्स ऑफर किए जाते हैं. इसमें उन्हें कई एक्सक्यूसिव रिवार्ड प्वाइंट्स और बेनिफिट्स मिलते हैं.

06
Canva

इंश्योरेंस प्रीमियम: आज के समय में क्रेडिट स्कोर इंश्योरेंस प्रीमियम निर्धारित करने में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अधिक क्रेडिट स्कोर होने से आपको कंपनियां कम प्रीमियम में इंश्योरेंस भी मिल सकता है. इससे आप हर साल प्रीमियम में मोटी बचत कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here