हमारी जिंदगी को बेहतर बनाए रखने के लिए ब्रेन हेल्थ बेहद का खयाल रखना बेहद जरूरी है. हालांकि आज के जमाने में लोगों को ब्रेन हेल्थ सुधारने का वक्त ही नहीं मिल पाता है. अधिकतर लोग अपनी फिजिकल हेल्थ को सुधारने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन ब्रेन हेल्थ को अनदेखा कर देते हैं. इस लापरवाही की वजह से कम उम्र में ही लोगों की याददाश्त कमजोर हो रही है. एक जमाना था जब लोगों की कमजोर मेमोरी को उम्र से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल गए हैं. आजकल बुजुर्गों के साथ युवाओं की मेमोरी भी कमजोर होने लगी है, जो चिंता का विषय है. आज आपको 5 आसान तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बुढ़ापे तक अपनी याददाश्त को बेहतर बनाए रख सकते हैं.
– न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार आमतौर पर माना जाता है कि मेमोरी को बूस्ट करने के लिए सभी लोगों को प्रतिदिन 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. अच्छी नींद लेने से लॉन्ग टर्म मेमोरी इंप्रूव होती है. हालांकि अमेरिकी न्यूरोसाइंटिस्ट राचेल समर्स का मानना है कि मेमोरी को तेज बनाने के लिए लोगों को रात में 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए. इससे लोगों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
– मेमोरी को इंप्रूव करने के लिए प्रतिदिन वर्कआउट रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी होता है. खासतौर से एरोबिक एक्सरसाइज करना मेमोरी के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है. एरोबिक एक्सरसाइज करने से युवा और बुजुर्ग दोनों की मेमोरी तेज होती है. एक्सरसाइज, स्विमिंग, रनिंग और वॉकिंग करने से ब्रेन तक ब्लड फ्लो बेहतर होता है. इससे ब्रेन फंक्शन को सपोर्ट मिलता है.


