अगर निवेश किये होता 58 लाख रूपए, तो आज बन जाते करोड़पति

0

निवेश : स्मॉलकैप शेयरों में रिस्क काफी ज्यादा होता है लेकिन अगर दांव सही लगे तो यहां पैसे भी बहुत बनते हैं. निवेशक ऐसे ही शेयरों की तलाश में रहते हैं जिसमें पैसा कम लगे और मुनाफा ज्यादा हो जाए. ऐसे स्टॉक्स को मल्टीबैगर कहा जाता है. कई पैनी स्टॉक्स ऐसे हैं जो कभी 10-20 रुपये के मिलते थे और आज उनकी कीमत हजारों में पहुंच गई है. बालाजी अमीन्स भी इसी श्रेणी का शेयर है. यह शेयर मार्च 2009 में 12.06 रुपये का हुआ करता था. आज इस शेयर की कीमत एनएसई पर 2106 रुपये है. अब यह कंपनी स्मॉलकैप से मिडकैप में तब्दील हो चुकी है.

15 साल के अदंर इस शेयर ने 58,000 रुपये के निवेशक को 1 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचा दिया है. पिछले एक साल में इस शेयर की चाल की बात करें तो यह 22 मई 2024 को 1872 रुपये पर था जो इसका एक साल निचला स्तर है. इसके बाद 1 जनवरी 2024 तक 7 महीने में यह 46 फीसदी चढ़ा और 2736 पर पहुंच गया. यह इसका 1 साल का हाई है. यह शेयर अभी 1 साल के अपने शीर्ष से 23 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. एक्सपर्ट्स ने इस शेयर पर भरोसा जताते हुए इसे बाय रेटिंग दी है.

क्या कहना है ब्रोकरेज का?
ब्रोकरेज फर्म सीडी इक्विसर्च ने कहा है कि फार्मा और एपीआई इंडस्ट्रीज का वॉल्यूम अगली कुछ तिमाहियों में रिकवर हो सकता है. दरअसल, बालाजी अमीन्स का बिक्री वॉल्यूम 4.4 फीसदी गिरा है. दिसंबर तिमाही में इसका रेवेन्यू 34.6 फीसदी गिरकर 383.36 करोड़ रुपये पर आ गया है. इसी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 41.9 फीसदी गिरकर 74.20 करोड़ रुपये पर आ गया है. हालांकि, ब्रोकरेज की मानें तो कच्चे माल की कीमतों में सुधार होने पर इंडस्ट्री में भी सुधार आएगा. महाराष्ट्र में बालाजी स्पेशलिटी केमिकल की 750 करोड़ रुपये के एक्सपेंशन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है. इसके अलावा पेरेंट कंपनी को मॉर्फीन के लिए बीआईएस सर्टिफिकेट मिला है. ब्रोकरेज ने इस 2653 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here