रिक्शा चलाने वाले की बेटी का बिहार बोर्ड परीक्षा में 5 वा स्थान, देखें पिता की खुशी

0

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कई ऐसे बच्चों ने टॉप करके नाम रोशन किया है, जो बेहद गरीब परिवार से आते हैं. ऐसी ही हैं नवादा की बेटी दीपाली कुमारी. उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में 467 अंक हासिल करके पूरे राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया है. दीपाली के पिता शंकर कुमार साव ई-रिक्शा चलाते हैं. उन्होंने दिन-रात मेहनत करके पैसे जोड़े ताकि बेटी की पढ़ाई जारी रह सके. अब बेटी ने कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप करके पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है.

सीए बनना चाहती हैं दीपाली

न्यूज 18 के संवाददाता अनिल विशाल से दीपाली ने बताया कि वह आगे चलकर सीए बनना चाहती हैं. पैसे कमाकर परिवार का भार अपने ऊपर लेना चाहती है. दीपाली की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है. माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू है.परिवार का कहना है कि बेटा और बेटी में कभी अंतर नहीं करना चाहिए. अगर उन्होंने भी बेटा- बेटी में अंतर किया होता तो आज उनकी बेटी इस मुकाम को हासिल नहीं किया होता.

परिवार में इकलौती बेटी हैं दीपाली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here