बाजार में मिलने वाली पानी की बोतल करती है नुकसान, जाने डॉक्टर की सलाह

0

गर्मियां शुरू हो गई हैं. सफर हो या ऑफिस सभी लोग अपने साथ घर का पानी रखना पसंद करते हैं. इस पानी के स्टोर के लिए अधिकतर लोग प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, डॉक्टर इसे सही नहीं मानते. डॉक्टरों का कहना है कि प्लास्टिक की बोतल के बजाय तांबा, स्टील और कॉपर की बोतल ज्यादा सही है. ऐसे में इन बोतलों का बाजार में चलन भी बढ़ता जा रहा है. लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी इस बोतल में रखा पानी लाभकारी माना गया है.

बदल जाता है पानी का टेस्ट
इंदिरा कॉलोनी स्थित प्रिंसियस लाइफ केयर हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. शकील अहमद ने Local 18 को बताया कि प्लास्टिक की बोतल में अधिक दिन तक पानी रखने से पानी का टेस्ट बदल जाता है. ऐसे में यदि आप अपने साथ घर का पानी रखना चाहते हैं तो तांबा, स्टील और कॉपर की बोतल का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसी बोतल में पानी स्टोर कर सकते हैं. इन बोतलों में रखे पानी का टेस्ट नहीं बदलता. यह सभी धातु ऐसी हैं, जिसकी शरीर में आवश्यकता होती है. वहीं, अगर प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी पीते तो हैं तो प्लास्टिक के कण शरीर में जाएंगे जो नुकसानदायक हैं.

बोतलों के दाम अधिक
प्लास्टिक की बोतल ₹10 से ₹20 में आसानी से मिल जाती है. लेकिन, तांबा, स्टील और कॉपर की बोतल की बात करें तो ₹300 से ₹1000 तक यह बोतल बाजार में मिलती हैं. ये बोतल महंगी जरूर हैं, लेकिन इनका आप लंबे समय तक यूज कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here