होली के त्योहार पर ज्यादातर लोग पार्टी करते हैं. ऐसे में हर किसी की कोशिश होती है पार्टी में सबसे बेस्ट लुक कैरी किया जाए. इसके लिए आउटफिट और मेकअप के साथ ज्वेलरी पर भी महिलाएं काफी फोकस करती हैं. ऐसे में अपने लुक को और भी ज्यादा निखारने के लिए आप गोल्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं. सोने के गहने (Gold jewellery) रखे-रखे कई बार गंदे भी दिखने लगते हैं, जिनको चमकाने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकती हैं.
गोल्ड ज्वेलरी लोग कम कैरी करते हैं, जिसके चलते इनकी सफाई पर भी कम ध्यान दिया जाता है. ऐसे में ज्वेलरी काफी गंदी भी हो जाती है. कुछ आसान तरीकों से ज्वेलरी को चमका कर आप होली पार्टी में बेस्ट लुक कैरी कर सकती हैं.
टूथपेस्ट का यूज करें
गोल्ड ज्वेलरी पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए थोड़े से टूथपेस्ट में एक-दो चम्मच पानी मिक्स करें. फिर इसको किसी सॉफ्ट टूथब्रश की मदद से ज्वेलरी पर अप्लाई करें और धीरे-धीरे ब्रश से ज्वेलरी को साफ करें. इसके बाद गहनों को नॉर्मल पानी से धोएं और किसी मुलायम कपड़े से ज्वेलरी को पोंछ कर सुखा लें.
बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें
सोने के गहनों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा की मदद भी ली जा सकती है. इसके लिए दो-तीन चम्मच गर्म पानी में चौथाई कप बेकिंग सोडा मिक्स करके पेस्ट बना लें. अब इसको गहनों पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए ऐसे ही रख दें. फिर विनेगर से धोकर गहनों पर लगे बेकिंग सोडा को साफ करें, इसके बाद नॉर्मल पानी से ज्वेलरी को क्लीन कर लें करके सुखा लें.


