क्या थी एक्टर गोविंदा की मज़बूरी, जो करनी पड़ी अपनी मामी से शादी

0

 एक्टर ने मां के कहने पर जब मामी से गुपचुप शादी की थी, तब वे बॉलीवुड के सुपरस्टार नहीं थे. उन्होंने सालों तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था. जब उनकी शादी की खबर सामने आई, तो सब हैरान थे. एक्टर ने जैसा सोचा था, वैसा बिल्कुल नहीं हुआ था. एक्टर को आज भी अपनी ‘गलती’ का एहसास होता है. (फोटो साभार: YouTube@Videograb)

02
(Instagram@govinda_herono1)

बॉलीवुड में 80-90 के दशक में आम धारणा थी कि शादी के बाद एक्टर्स का स्टारडम और करियर तबाह हो जाता है. मेकर्स भी फिल्म फ्लॉप होने के डर से कुंवारे एक्टर्स को कास्ट करते थे. इसलिए, कई एक्टर्स अपनी शादी को सीक्रेट रखते थे, ताकि फिल्मों में उनकी डिमांड कम न हो. एक्टर को भी शादी करने से पहले इसका डर सता रहा था. ऊपर से उन्हें एक ऐसी लड़की से प्यार हुआ था, जो रिश्ते में उनकी मामी लगती हैं. (Instagram@govinda_herono1)

03
(Instagram@govinda_herono1)

गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से जल्दबाजी में शादी की थी, हालांकि शादी से पहले दोनों एक-दूजे के प्यार में खोए हुए थे. कपल ने सिमी ग्रेवाल को एक इंटरव्यू में बताया था कि वे परिवार की वजह से एक-दूसरे से मिले थे. सुनीता की बहन की शादी, गोविंदा के मामा से हुई थी. इसलिए, एक रिश्ते से सुनीता, गोविंदा की मामी लगती थीं. (Instagram@govinda_herono1)

04
(Instagram@govinda_herono1)

सुनीता ने बताया था कि उन्हें प्यार का पहला एहसास तब हुआ, तब दोनों का हाथ गलती से टकराया. गोविंदा बोले थे, ‘हम एक-दूसरे को थोड़ा-बहुत पसंद करते थे, लेकिन अक्सर लड़ते थे.’ वे अपनी शादी को आधी लव और आधी अरेंज मानते हैं.(Instagram@govinda_herono1)

05
(Instagram@govinda_herono1)

गोविंदा संग सुनीता के प्यार का खुलासा तब हुआ, जब उनकी मां के हाथ एक लव लेटर लग गया. खत में लिखा था कि वे जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं, लेकिन गोविंदा मानते हैं कि उनकी मां ने सुनीता को उनके लिए पसंद किया था. गोविंदा ने मां को याद करते हुए कहा था, ‘वे मुझसे बोलीं-मुझ पर विश्वास कर और इस लड़की से शादी कर ले.’ दोनों ने फिर शादी की, पर गुपचुप तरीके से. गोविंदा और सुनीता शादी के बाद करीब एक साल तक कहीं बाहर नहीं निकले थे. (Instagram@govinda_herono1)

06
(Instagram@sunita.ahuja.7583)

गोविंदा को सालों बाद एहसास हुआ कि सुनीता के लिए अपने प्यार और शादी को सीक्रेट रखना, उनकी एक बड़ी गलती थी. हालांकि, सुनीता ने शादी को सीक्रेट रखने में गोविंदा की पूरी मदद की थी. जब सुनीता से पूछा गया कि उन्हें इसका बुरा लगता था, तो उन्होंने तुरंत ‘न’ में सिर हिला दिया. इस पर गोविंदा बोले, ‘इसको बुरा लगता था.’ (Instagram@sunita.ahuja.7583)

07
(Instagram@govinda_herono1)

गोविंदा को हमेशा लगता था कि लोग उनके करियर को बर्बाद करना चाहते हैं, इसलिए जब करीबियों ने उनसे कहा कि उन्हें अपनी शादी का खुलासा नहीं करना चाहिए, तो उन्होंने उनकी बात मानी. गोविंदा, सुनीता की मासूमियत पर फिदा थे. गौरतलब है कि 60 साल के गोविंदा 90 के दौर के सुपरस्टार हैं, लेकिन काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं. फिलहाल, अब चर्चाएं हैं कि वे लोकसभा चुनाव 2024 में शिव सेना की टिकट पर मुंबई के उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव मैदान पर उतर सकते हैं. (Instagram@govinda_herono1)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here