मसल्स ग्रोथ के लिए यह फूड्स है बेस्ट, जल्दी बढ़ेगा वजन

0

शरीर की मसल्स की ग्रोथ के लिए प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर का वजन बढ़ेगा और सेहत में चार चांद लग जाएंगे. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार वजन बढ़ाने के लिए दूध, दही, पनीर, मक्खन समेत डेयरी प्रोडक्ट्स को बेहतरीन माना जाता है. इनमें प्रोटीन के साथ कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं.

02
Canva

दुबले-पतले और कमजोर शरीर में नई जान फूंकने के लिए लोगों को ड्राई फ्रूट्स का जमकर सेवन करना चाहिए. ड्राई फ्रूट्स को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. काजू, बादाम, किशमिश, छुहारा और खजूर समेत अन्य ड्राई फ्रूट्स को वजन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. ड्राई फ्रूट्स में कैलोरी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं. इन चीजों का सेवन स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं.

03
Canva

वजन बढ़ाने के लिए नट बटर का सेवन शुरू कर सकते हैं. नट बटर में हाई कैलोरी होती है और फैट की भरपूर मात्रा होती है. इनका सेवन करने से शरीर में कैलोरी इनटेक बढ़ जाएगा और वजन तेजी से बढ़ेगा. इसके अलावा सीड्स जैसे- अलसी के बीज, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से भी शरीर को मजबूती मिलती है और लोगों को भरपूर एनर्जी मिलती है.

04
Canva

वजन बढ़ाने के लिए फलों का जमकर सेवन करना चाहिए. केला, चीकू, पपीता, कस्टर्ड एप्पल, अमरूद और अंजीर का सेवन करना बेहद लाभकारी हो सकता है. इन फलों में बड़ी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर में नई जान फूंक सकते हैं. अगर आप चाहें, तो केला और दूध का शेक बनाकर भी पी सकते हैं. इससे आपका शरीर कुछ ही सप्ताह में हेल्दी नजर आने लगेगा.

05
Canva

सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि सब्जियों का सेवन करने से भी वजन तेजी से बढ़ाया जा सकता है. आलू, शकरकंद, मक्का, छोले और फलियों का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और कमजोरी दूर होती है. खास बात यह है कि सब्जियों का सेवन आप जितना ज्यादा करेंगे, आपके शरीर को उतना ही फायदा होगा. सब्जियां आपके शरीर को निरोगी बनाने में मददगार होती हैं.

06
Canva

खाने-पीने के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा है और शरीर सूखकर कांटे की तरह हो गया है, तो आप डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करना सकते हैं. इसके अलावा आप फिटनेस ट्रेनर से मिलकर व्हे प्रोटीन का सेवन शुरू कर सकते हैं. व्हे प्रोटीन दूध से ही बना होता है और इसे सबसे ज्यादा हेल्दी प्रोटीन माना जाता है. इसका सेवन करने से मसल्स की ग्रोथ तेज होती है और शरीर को ताकत मिलती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here