इंग्लिश ऑनर्स का करना है कोर्स, तो यह कॉलेज होगा बेस्ट

0

इंग्लिश ऑनर्स : इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे लाखों स्टूडेंट्स सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा देंगे. सभी केंद्रीय यूनिवर्सिटी के साथ ही ज्यादातर स्टेट और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में भी सीयूईटी परीक्षा स्कोर के जरिए एडमिशन मिलेगा. लेडी श्रीराम कॉलेज, मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज और सेंट स्टीफेंस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से इंग्लिश ऑनर्स करने के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा पास करना अनिवार्य है.

सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 मई से 31 मई, 2024 के बीच होगी (CUET UG 2024). इसके लिए 27 मार्च, 2024 तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यूजीसी की जानकारी के मुताबिक, इस साल 46 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 32 स्टेट यूनिवर्सिटी, 20 डीम्ड टु बी यूनिवर्सिटी, 98 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 6 सरकारी संस्थानों ने सीयूईटी परीक्षा स्कोर के जरिए एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. जानिए इंग्लिश ऑनर्स कोर्स में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा की तैयारी कैसे करें.

CUET 2024 English Syllabus: सीयूईटी यूजी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
सीयूईटी यूजी परीक्षा हाइब्रिड और पेन-पेपर, दोनों मोड में आयोजित की जाएगी. इंग्लिश ऑनर्स में दाखिले के लिए सीयूईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो नीचे लिखे टिप्स आपके काम आ सकते हैं-

1- समझें सीयूईटी एग्जाम पैटर्न (CUET UG Exam Pattern)- सीयूईटी यूजी परीक्षा देने से पहले उसका एग्जाम पैटर्न समझना जरूरी है. सीयूईटी 2024 इंग्लिश पेपर में कॉम्प्रिहेंशन और लैंग्वेज स्किल्स पर काफी फोकस किया जाता है.

2- मार्किंग स्कीम पर दें ध्यान (CUET UG Marking Scheme)- सीयूईटी यूजी परीक्षा में बेहतर मार्क्स स्कोर करने के लिए उसके सिलेबस (CUET UG Syllabus 2024) और मार्किंग स्कीम को समझना भी जरूरी है.

3- एक्सरसाइज की करें प्रैक्टिस (CUET UG English Writing Practice)- सीयूईटी यूजी परीक्षा की तैयारी करने के लिए अभी काफी समय है. इस दौरान आप नियमित एक्सरसाइज और प्रैक्टिस पेपर सॉल्व कर सकते हैं.

4- NCERT पर बढ़ाएं फोकस (NCERT 12th Syllabus)- सीयूईटी सिलेबस पूरी तरह से 12वीं NCERT सिलेबस पर आधारित होता है. कई किताबें पढ़ने के बजाय एनसीईआरटी पर ही फोकस करें. इससे आपका ध्यान बंटेगा नहीं.

5- ग्रुप कम्युनिकेशन से बेहतर होगी स्किल (English Communication Skills)- इंग्लिश में लिखने के लिए उसे समझना भी जरूरी होता है. ग्रुप कम्युनिकेशन के जरिए अपनी स्किल बेहतर कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here