बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की थीं. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी करने की तैयारी भी हो चुकी है. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 23 मार्च, 2024 को जारी होने की उम्मीद है. सूत्रों की मानें तो बिहार बोर्ड ने शिक्षा विभाग के एसीएस के के पाठक को भी आमंत्रित किया है. लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आचार संहिता लगाई जा चुकी है. इसलिए नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा नहीं करेंगे.
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 01 से 12 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं (BSEB 12th Result 2024). इस साल बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन के लिए करीब 200 स्टूडेंट्स को ऑफिस बुलाया गया था. बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए या डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले क्या करना जरूरी है, जानिए यहां.
Bihar Board Result 2024: स्ट्रेस से रहें दूर
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 घोषित होने से पहले स्ट्रेस होना स्वाभाविक है. लेकिन आप पेपर में क्या करके आए हैं, अब उसे बदला भी नहीं जा सकता है. इसलिए बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित होने से पहले बिना मतलब के स्ट्रेस से बचना जरूरी है. ज्यादा मानसिक तनाव होने पर आपकी तबियत भी बिगड़ सकती है. अगर दोस्त या रिश्तेदार बार-बार रिजल्ट पर अपडेट पूछ रहे हैं तो कुछ घंटों के लिए फोन व सोशल मीडिया से भी दूरी बना लें.
Entrance Exams after 12th: शुरू करें एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी
12वीं बोर्ड परीक्षा होने के बाद कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना जरूरी है. सीयूईटी, जेईई, नीट जैसी कई परीक्षाएं 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए होती हैं. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 जारी होते ही आप जेईई, नीट व सीयूईटी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं. आप चाहें तो आज का दिन करियर प्लानिंग के लिए भी इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको कल बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा.
BSEB 12th Result 2024: कॉपी रीचेक करवाने का है ऑप्शन
अगर आपको लगता है कि आप बिहार बोर्ड परीक्षा में असफल हो सकते हैं या किसी विषय में नंबर कम रह सकते हैं तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद कॉपी की रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं, 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा (Bihar Board Compartment Exam) देने का अवसर भी मिलेगा. बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए.


