साल 2013 में बॉलीवुड में एक हसीना ने कदम रखा, जिन्होंने अक्षय कुमार से शाहरुख खान तक के साथ किया. 10 साल के करियर में उन्होंने 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. करियर की तीन फिल्में हिट रही, लेकिन उनके बाद उनके करियर में कई फ्लॉप फिल्में भी आई. 36 साल की इस हसीना ने पिछले साल एक सुपरहिट फिल्म दी. लेकिन, इस बात का अफसोस है कि उनके करियर को वो रफ्तार हासिल नहीं हुई, जो कैंप्स वाले एक्टर्स को हुई. हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड कैंप पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि आखिर कैसे इस कैंप में शामिल हुआ जा सकता है.

36 साल ये एक्ट्रेस हैं शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में काम कर चुकीं तापसी पन्नू. तापसी हमेशा से ही इंडस्ट्री में चल रहे कैंप कल्चर, आउटसाइडर्स डिबेट और नेपोटिज्म पर अपने विचार खुलकर रखती आई हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें बड़ी फिल्में वैसी हासिल क्यों नहीं हो सकी, जैसे कैंप्स वाले एक्टर्स को दी जाती हैं. फोटो साभार-@taapsee/Istagram

तापसी ने हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें बड़ी फिल्मों में सिर्फ इसलिए जगह नहीं मिलती, क्योंकि वो किसी कैंप का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह देर रात होने वाली पार्टीज में जाने से उन कैंप में जगह मिल सकती है, लेकिन वो ऐसी किसी पार्टी का हिस्सा बनना पसंद नहीं करती हैं. फोटो साभार-@taapsee/Istagram

तापसी ने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा, यहां कई बॉलीवुड कैंप हैं. नेपोटिज्म, जिस पर हम बात करते हैं, वहीं प्रॉब्लम है कि लोगों को आसानी से उन कैंप्स में जगह नहीं मिलती. अगर कोई बड़ी बजट फिल्म बन रही है, तो मुझे यकीन है कि कोई मेरी बेइज्जती कर ये नहीं कहेगा कि मैं उस रोल के लिए फिट नहीं हूं, लेकिन हां मुझे उस फिल्म में हिस्सा नहीं दिया जाएगा, क्योंकि मेरे नाम को वहां तक पहुंचने नहीं दिया जाएगा. फोटो साभार-@taapsee/Istagram

एक्ट्रेस ने आगे कहा, कड़वी सच्चाई यही है कि बड़ी फिल्में एक्सेस मिलने से ही मिलती हैं और मेरे पास उस जगह तक पहुंचने का एक्सेस नहीं है. फिल्मी पार्टीज ही एकमात्र जरिया है, जिससे उन कैंप का हिस्सा बना जा सकता है. आप उन लोगों के साथ सोशल होते हैं, फिर उनसे दोस्ती होती है और फिर वो आपको काम देते हैं. ये ठीक है, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती. फोटो साभार-@taapsee/Istagram

तापसी ने बताया कि आखिर वो ऐसा क्यों नहीं कर सकती. उन्होंने कहा ऐसा करने के लिए आपको 10 बजे के बाद होने वाली पार्टीज में जाना होता है, लेकिन मेरे लिए ये बहुत थका देने वाली प्रोसेस है. मैं ये करने की बजाए, ज्यादा मेहनत और अच्छा काम करके फिल्में हासिल करती हूं. फोटो साभार-@taapsee/Istagram

आपको बता दें कि तापसी जल्द तीन फिल्म ‘फिर आई हसीना दिलरुबा’, ‘वो लड़की है कहां’ और ‘खेल-खेल में’ में नजर आने वाली हैं. फोटो साभार-@taapsee/Istagram


