अगर घर में चाहिए सुख शांति, तो भूलकर भी फाल्गुन मास के दिन ना खरीदें यह 3 चीज

0

फाल्गुन का महीना हिन्दू कैलेंडर का आख़िरी महीना होता है. इस माह के बाद चैत्र माह से हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत होती है. यह माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में जो व्यक्ति श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना करता है. उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. इसके अलावा इस महीने कुछ ऐसी चीज़ें भी होती हैं. जिन्हें खरीद कर घर नहीं लाना चाहिए. ऐसा करने से इसका दुष्परिणाम दिखाई देता है. तो चलिए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि फाल्गुन माह में किन चीज़ों को ख़रीदने से बचना चाहिए.

    1. ना ख़रीदें काले वस्त्र
      फाल्गुन के महीने में काले रंग के वस्त्रों को ख़रीदना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हो सकता है. इस माह के पीले रंग के वस्त्र पहनने का अत्यधिक महत्व है. पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है. इसलिए इस महीने काले रंग के वस्त्र ख़रीदने से बचना चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है, और इसके अशुभ परिणाम ही प्राप्त होते हैं.

फाल्गुन के महीने में धारदार चीज़ें ख़रीदना उचित नहीं होता. ऐसा माना जाता है कि इस महीने धारदार वस्तुएं ख़रीद कर घर लाने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. इसके अलावा परिवार में कलह की स्थिति भी बनती है. इस तरह की चीज़ें ख़रीद कर घर लाने से शनि दोष भी उत्पन्न हो सकता है

3. न खरीदें तांबे की वस्तुएं
फाल्गुन के महीने में तांबे से संबंधित किसी भी प्रकार की चीज को खरीदना शुभ नहीं होता. ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमज़ोर हो सकती है. इसलिए फाल्गुन के महीने में तांबा या तांबे से संबंधित किसी भी प्रकार की वस्तुओं को ख़रीदने से बचना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here