टीवी क्वीन एकता कपूर का OTT सफ़र रहा बेकार, एक के बाद एक विवाद

0

एकता कपूर बीते कई दशक से टीवी पर राज कर रही हैं. टीवी के ज्यादातर पॉपुलर सीरियल्स एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बने हैं. टीवी पर अपना जलवा बिखेरने के बाद ‘टीवी क्वीन’ एकता कपूर ने फिल्मों का रुख किया और जैसे ही ओटीटी ने इंडिया में रफ्तार पकड़ी, उन्होंने ओटीटी पर कई धमाकेदार कंटेंट की पेशकश कर डाली. (फोटो साभार-instagram@ektarkapoor)

02
ig

एकता कपूर के सीरियल्स दर्शकों के बीच जितने पॉपुलर रहे हैं, उनका ओटीटी कंटेंट उतना ही विवादों में रहा है. एकता कपूर ने ऑल्ट बालाजी नामक एक ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया और उस पर रोमांस से लेकर थ्रिलर तक और सस्पेंस से लेकर हॉरर तक सभी प्रकार के कंटेंट की पेशकश की. (फोटो साभार-instagram@ektarkapoor)

03
ig

एकता कपूर की कई वेब सीरीज पर समाज को दूषित करने तक के आरोप लग चुके हैं और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी टीवी क्वीन को जबरदस्त फटकार लगा चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर की वेब सीरीज ‘एक्सएक्सएक्स’ को फटकार लगाते हुए कहा था कि ये सीरीज युवाओं के दिमाग को दूषित कर रही है. (फोटो साभार-instagram@ektarkapoor)

04
ig

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और उनकी वेब सीरीज ‘एक्सएक्सएक्स’ के खिलाफ याचिका सुनते हुए कहा था, ‘इसके खिलाफ कुछ करना होगा. आप अपने दर्शकों को क्या पेश कर रहे हैं. ओटीटी पर मौजूद कंटेंट सभी के लिए उपलब्ध है. आप युवाओं के दिमाग को दूषित कर रहे हैं’. (फोटो साभार-instagram@ektarkapoor)

05
ig

इस विवादित वेब सीरीज के अलावा एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई दिलचस्प और मजेदार वेब सीरीज भी उपलब्ध हैं. ऑल्ट बालाजी की सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट हुई थी. इस सीरीज के तीनों सीजन को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था. (फोटो साभार-instagram@ektarkapoor)

06
ig

एकता कपूर की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘ड्रीम गर्ल’, ‘एक विलेन’, वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई’ जैसी बेहतरीन फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं. इन दिनों एकता कपूर की फिल्म ‘द क्रू’ चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन लीड रोल में नजर आने वाली हैं. (फोटो साभार-instagram@ektarkapoor)

07
ig

‘द क्रू’ एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है, जो तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म के पोस्टर और टीजर को भी दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है. (फोटो साभार-instagram@ektarkapoor)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here