पिस्ता खाने से खत्म होगी बेकार की चर्बी, इसी लिए कहलाता है ड्राई-फ्रूट का राजा

0

ड्राई-फ्रूट : पिस्ता में मौजूद पोषक तत्व- पिस्ता में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे एंटीऑक्सीडेंट, अनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन बी6, प्रोटीन आदि होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही जरूरी और लाभदायक होते हैं. ऐसे में डेली डाइट में आपको पिस्ता शामिल करना चाहिए. इसका स्वाद हल्का मीठा, नमकीन सा होता है.

02
Canva

हार्ट रखे हेल्दी- वेबएमडी के मुताबिक, पिस्ता के सेवन से दिल हेल्दी रहता है. चूंकि, इसमें अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पोटैशियम होते हैं, जो हृदय रोगों से आपको बचा सकते हैं. ये दोनों एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व से भरपूर होते हैं. कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचने के लिए आप रेगुलर बेसिस पर पिस्ता खा सकते हैं. कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखे, क्योंकि इसमें अनसैचुरेटेड फैट, मिनरल्स होते हैं.

03
Canva

आंखें रहें स्वस्थ- यदि आप पिस्ता खाते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी कभी कमजोर नहीं पड़ेगी. एंटीऑक्सीडेंट्स जिजैनथिन, ल्यूटीन होने के कारण लंबी उम्र तक आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं. आपको मैकुलर डिजनरेशन, मोतियाबिंद, दृष्टि दोष जैसी समस्याएं नहीं होंगी.

04
Canva

हड्डियां रहती हैं स्ट्रॉन्ग- रेगुलर पिस्ता खाने से बोन डेंसिटी बढ़ती है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है. आप प्रतिदिन 5-6 दाने पिस्ता का सेवन करेंगे तो बढ़ती उम्र में होने वाले हड्डियों के रोग से बचे रह सकते हैं.

05
Canva

मधुमेह के मरीज खाएं पिस्ता- जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए भी पिस्ता का सेवन करना अनहेल्दी नहीं है. इसका सेवन रेगुलर करें तो आप मधुमेह से ग्रस्त होने से बच सकते हैं. इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण इसका सेवन डायबिटीज में कर सकते हैं. इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. आप चाहें तो अपने डॉक्टर से भी पिस्ता के सेवन के बारे में सलाह ले सकते हैं.

06
Canva

पाचन तंत्र रखे स्वस्थ- चूंकि, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है. कब्ज होने से बचाता है. बाउल मूवमेंट को रेगुलर करके कॉन्सटिपेशन नहीं होने देता है. मल को लूज करता है. रेगुलर पिस्ता खाने से पाचन तंत्र सही बना रहता है. प्रीबायोटिक्स पेट में अच्छे और हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जो बैड बैक्टीरिया का खात्म करता है. इससे आपकी पेट की सेहत अच्छी बनी रह सकती है.

07
Canva

वजन ना बढ़ने दे- फाइबर से भरपूर होने के कारण पिस्ता बॉडी वेट नहीं बढ़ने देता है. चूंकि, फाइबर युक्त फूड्स के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है. भूख कम लगती है. आप जल्दी-जल्दी खाने से बचे रहते हैं. शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं जाती. इस तरह से वजन भी कंट्रोल में रहता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here