भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के फेंस ने किया तमाशा, परेशान हुई एक्ट्रेस

0

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग-सिंगिंग के लिए देशभर में मशहूर हैं. एक्ट्रेस रियेलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जिसके साथ वह घर-घर में फेमस हो गईं. अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. दिन पर दिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. गुरुवार को यूपी के सिद्धार्थनगर में जब उनका शो शुरु हुआ तो भोजपुरी क्वीन की एक झलक पाने को हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई.

अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि जहां भी उनके शोज होते हैं, हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ लग जाती है. ऐसे में कई बार हालात भी बेकाबू हो जाते हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में अक्षरा सिंह एक इवेंट में परफॉर्म करने पहुंची थीं. जहां हजारों की संख्या में उनके फैंस पहुंचे. जिससे यहां कुछ लोगों को बैठने तक की जगह नहीं मिली.

ऐसे में शो के दौरान कुछ लोगों ने बेकाबू होकर यहां हंगामा करना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को भीड़ को शांत कराने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ गया. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में चल रहे पांच दिवसीय भोजपुरी महोत्सव 2024 के अंतिम दिन भोजपुरी नाइट में परफॉर्म करने पहुंची थीं.

लेकिन, इवेंट में जैसे ही उनकी परफॉर्मेंस शुरू हुई लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे हालात बिगड़ गए, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्च करके मामले को काबू में करने की कोशिश की. हालात बेकाबू होते देख अक्षरा ने स्टेज से ही अपने फैंस से शांति बनाए रखने की अपील की. लेकिन, लोगों ने एक्ट्रेस की एक ना सुनी और लगातार हंगामा करते रहे. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस के इवेंट में ऐसा हुआ हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here