फिल्मफेयर के बाद आलिया की लगी लौटरी, मिली बेक-टू-बेक दूसरी फिल्म

0

आलिया भट्ट ने हाल में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया है. वह इस अवॉर्ड को पाकर काफी खुश हैं. हाल में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में हैं. जिगरा में वह लीड रोल निभा रही हैं. इसे करण जौहर और आलिया की प्रोडक्शन कंपनी मिलकर प्रोड्यूस कर रही है. इन सबके बीच, आलिया की एक और फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी. इसमें उनके साथ शरवरी वॉघ भी होंगी.

खास बात है यह फिल्म स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी. स्पाई यूनिवर्स में अबतक ‘टाइगर जिंदा है’, ‘एक था टाइगर’, ‘पठान’, ‘वॉर’, ‘टाइगर 3’, जैसी फिल्में बन चुकी हैं. आलिया भट्ट और शरवरी वॉघ स्टारर इस फिल्म को शिव रवैल डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ को डायरेक्ट किया था. इस एक्शन फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है.

आलिया और शरवरी बनेगी एजेंट
फिल्म में आलिया और शरवरी सुपर एजेंट्स की भूमिका निभाती नजर आएंगी और इसका निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है. इंडस्ट्री के एक सूत्र के अनुसार, ‘द रेलवे मेन’ के बाद निर्देशक शिव रवैल इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. सूत्र ने कहा, ”वाईआरएफ के लिए शिव की पहली निर्देशित सीरीज ‘द रेलवे मेन’ जबरदस्त हिट रही है. वह युवा हैं और उन्हें इस बात की अच्छी समझ है कि युवा एंटरटेनमेंट के तौर पर क्या चाहते हैं.”

आदित्य चोपड़ा ने जताया शिव रवैल पर भरोसा
सूत्र ने कहा, “आदित्य को विश्वास है कि वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की एक्शन एंटरटेनर का निर्देशन करने के लिए बेस्ट डायरेक्टर हैं, जिसमें शरवरी के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं.” आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी के साथ हुई, जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया, जिसकी शुरुआत ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ से हुई और ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘वॉर’ और शाहरुख खान-स्टारर ‘पठान’ और सलमान खान-स्टारर ‘टाइगर 3’ तक जारी रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here