[ad_1]
मुलाना15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
दोसड़का फ्लाइओवर के पास फोर्ड की इको स्पोर्ट गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक अभिषेक उर्फ रॉकी की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई आकाश एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभिषेक के चाचा विनोद कुमार का पंजाब के खन्ना में ईंट भट्ठा है। भट्ठे के लिए लेबर लेने के लिए ही ये लोग यूपी गए थे। करतारपुर के विनोद कुमार ने बताया कि अभिषेक यूपी के शामली में रहता था।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह इनोवा कार में सवार होकर लेबर लेने के लिए सहारनपुर के पास गांव नुनाखेड़ी गए थे। बेटा आकाश व भतीजा अभिषेक बाइक पर थे। वापसी में शाम को करीब 6 बजे जब वे दोसड़का फ्लाइओवर के पास पहुंचे तो दोसड़का सर्विस रोड की तरफ से कार तेजी से आई और बाइक को टक्कर मार दी। आकाश व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। मुलाना पुलिस में कार का जो नंबर दिया गया है वो बराड़ा में पंजीकृत है।
शादी से लौटते वक्त हादसे में घायल हरप्रीत सिंह की पीजीआई में मौत
30 अक्टूबर को बराड़ा के गांव राजोखेड़ी में विवाह समारोह से लौटते वक्त घायल हुए एसएएस नगर के गांव सलेमपुर नग्गल के हरप्रीत सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। दादा काका सिंह की शिकायत पर मुलाना थाने में महिंद्रा गाड़ी के चालक पर केस दर्ज हुआ है। काका सिंह ने बताया कि वे अपने पोते आकाशदीप, भाई के पोते हरप्रीत व उसके भतीजे सन्नी के साथ बराड़ा शादी में आए थे।
30 अक्टूबर शाम को शादी से गांव लौट रहे थे तब कालपी के पास महिंद्रा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हरप्रीत व सन्नी दोनों सड़क पर गिर गए। टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक की मदद से ही घायलों को एमएम अस्पताल ले जाया गया। जहां से पीजीआई चंडीगढ़ ले गए थे।
[ad_2]
Source link

