[ad_1]
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- पंजाब
- लुधियाना
- बार काउंसिल ने आज चुनाव रद्द करने के लिए दायर रिट का जवाब दिया, आज मतदान प्रक्रिया होगी, 5 पर्यवेक्षक निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए नियुक्त
लुधियाना16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिला बार एसोसिएशन के 6 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति बनी है। प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार हरजोत सिंह हरीके ने ही चुनाव रद्द कराने को हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने बार कौंसिल को पांच नवंबर को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के आदेश जारी किए हैं। गौर हो कि एडवोकेट हरजोत ने रिट में आरोप लगाया था कि बार कौंसिल गैरकानूनी तरीके से जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में दखलंदाजी कर रही है।
कोरोना काल में कोर्ट का कामकाज बंद है। ऐसे में फिजिकल तरीके से चुनाव होने की स्थिति में करीब 5 हजार मतदाताओं, उम्मीदवारों व सुरक्षाकर्मियों की भीड़ कोर्ट कांप्लेक्स में जुटेगी। एडवोकेट हरीके के मुताबिक इसके पहले तीन अन्य रिट जालंधर, पानीपत व एक अन्य जिले से लगाई गई थीं। जो हाईकोर्ट ने खारिज कर दीं, लेकिन उनकी रिट पर बार कौंसिल को बुधवार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग अफसर सक्रिय
चुनाव कराने के लिए नियुक्त रिटर्निंग अफसर एडवोकेट रमनदीप भाटिया के मुताबिक उनको हाईकोर्ट ने इस केस में पार्टी नहीं बनाया है। लिहाजा बार कौंसिल के निर्देश पर शुक्रवार 6 नवंबर को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 5 वकीलों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। बार कौंसिल के चेयरमैन करणजीत सिंह ने बुधवार को इस बाबत पत्र जारी करते हुए ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की अधिकारिक पुष्टि की।
साथ ही रिटर्निंग अफसर को सूचित किया कि अगर निष्पक्ष चुनाव कराने में किसी प्रकार की दिक्कत आए तो पुलिस कमिश्नर की मदद ली जा सकती है। बार कौंसिल के निर्देश पर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की मतदान प्रक्रिया कराने के लिए पांच वकीलों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इनमें जसविंदर सिब्बल, गुरिंदर काहलों, कुलजीत सिंह भोगल, मनवीर सिंह, साहिल शर्मा शामिल हैं।
[ad_2]
Source link

