Amazon: जेफ बेजोस बेच रहे है वो घर जिसमें की थी अमेज़न की शुरुआत, जानिए कीमत

0
Amazon: 01
@zillowgonewild/X

वॉशिंगटन के बेलेव्यू में ये घर 1540 स्क्वायर फीट में बना है, जिसमें तीन कमरे हैं. अमेरिका की रियल एस्टेट कंपनी जॉन एल स्कॉट ने अपनी वेबसाइट पर इस घर को बिक्री के लिए लिस्ट किया है. हालांकि, अभी तक इस घर को खरीदने के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई है. (image : @zillowgonewild/X)

02
@zillowgonewild/X

रियल एस्‍टेट एजेंट ने इस घर की कीमत 2,280,000 डॉलर यानी 189515538 रुपये रखी है. इससे पहले साल 2019 में भी इस घर को बेचने के लिए लिस्‍ट किया गया था. तब इसकी कीमत 1.5 मिलियन डॉलर रखी गई थी. इस घर का पता है- 10704 एनई 28वीं स्ट्रीट, बेलेव्यू, डब्ल्यूए 98004. (image : @zillowgonewild/X)

03
@zillowgonewild/X

रियल एस्‍टेट फर्म के अनुसार, इस घर को 1954 में बनाया गया था. 2001 में इस घर की मरम्‍मत की गई और इसे मॉडर्न लुक दिया गया. घर के किचन में ग्रेनाइट और मेपल लगा हुआ है. बेकयार्ड पूरी तरह से कवर्ड है. घर के पिछवाड़े में एक पार्टी डेक और हॉट टब भी है. (image : @zillowgonewild/X)

04
@zillowgonewild/X

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और उनकी पत्‍नी मैकेंजी स्कॉट इस घर में 1990 के दशक में किराए पर रहते थे. इसी घर के गैराज में जेफ बेजोस ने साल 1994 में अमेजन की शुरुआत किताब बेचने के लिए की थी. इस बात का उल्‍लेख रियल एस्‍टेट फर्म ने अपनी लिस्टिंग में भी किया है. अमेजन की पुराना साइन बोर्ड भी घर में रखा हुआ है. (image : @zillowgonewild/X)

05
@zillowgonewild/X

कहा जाता है कि उस समय घर के गैरेज में केवल एक कंप्यूटर, कुछ ऑफिस की सामग्री और एक दरवाजे से निर्मित डेस्क थी. इस छोटे से सेट अप के साथ जेफ बेजोस ने अमेजन को लॉन्च कर दिया था. कुछ ही सालों में ही अमेजन ऑनलाइन खरीदारों की पहली च्वॉइस बन गई. (image : @zillowgonewild/X)

06
@zillowgonewild/X

फोर्ब्‍स के अनुसार, जेफ बेजोस की नेट वर्थ आज 179 अरब डॉलर है. बेजोस ने 2021 में अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के लिए सीईओ का पद छोड़ दिया. उनके पास कंपनी की 10 फीसदी से थोड़ी कम हिस्सेदारी है. अमेजन के साथ ही वे द वाशिंगटन पोस्ट और रॉकेट विकसित करने वाली एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के मालिक भी हैं. (image : @zillowgonewild/X)

07
@zillowgonewild/X

साल 2019 में जेफ बेजोस ने 25 साल के वैवाहिक जीवन के बाद पत्नी मैकेंजी से तलाक ले लिया. बेजोस ने तब अपनी 16 फीसदी अमेजन हिस्सेदारी का एक चौथाई हिस्सा मैकेंजी को हस्तांतरित कर दिया था.(image : @zillowgonewild/X)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here