आर्मि पब्लिक स्कूल हिसार की छात्रा ने जीता जूनियर एशियन बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक।

0

आर्मि पब्लिक स्कूल हिसार की छात्रा ने जीता जूनियर एशियन बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक।

आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार की छात्रा ने जीता जूनियर एशियन बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक। स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्रा कीर्ति ढुल ने जुलाई 2021 में जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। अब दुबई में आयोजित होने जा रही एशियन यूथ और जूनियर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने गई थी। फाइनल में 29 अगस्त को कीर्ति ने जूनियर एशियाई मुक्केबाजी में कजाकिस्तान के मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक जीता ।कीर्ति ढुल सेवारत सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नरेश ढुल की 16 वर्षीय बेटी है। ऐतिहासिक पल के शुभ अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ कविता जाखड़ ने खुशी जाहिर करते हुए कुमारी कीर्ति की इस शानदार उपलब्धि पर उसे व उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि है आर्मी स्कूल हिसार के साथ-साथ प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

WhatsApp Image 2021 08 30 at 11.47.27 PM

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here