पौधरोपण कर पेड़ बनने तक करें देखभाल: बिजेन्द्र कुंडू

0

ऐतिहासिक गांव तलवंडी राणा को प्रदेश का पहला ऑक्सीजन जोन विलेज बनाने की कवायद तेज

हिसार तलवंडी राणा को प्रदेश का पहला ऑक्सीजन जोन विलेज बनाने की कड़ी में शनिवार को गांव के श्मशान घाट में पौधारोपण किया गया। इस दौरान समाजसेवी बिजेन्द्र कुंडू ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। जबकि पौधारोपण समारोह की अध्यक्षता केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़, राह ग्रुप फाउंडेशन के संरक्षक प्रवीन त्यागी, राह क्लब हरियाणा के ईवेंट प्रभारी श्रवण कुमार वर्मा व समाजसेवी सतीश सरोहा हेलिक्स ने संयुक्त रुप से की। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंडेशन की हिसार यूनिट के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि इस दौरान 101 पौधे रोपित किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी बिजेन्द्र कुंडू ने ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। पेड़ धरती के तापमान को संतुलित रखते हैं, वहीं वातारण की अशुद्धियों को सोखकर शुद्ध वायु देते हैं। इसके बावजूद भी लोग अपने छोटे-छोटे स्वार्थ की पूर्ति के लिए इन अमूल्य पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे धरती के तापमान में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि पेड़ -पौधे लगाकर धरती के तापमान को संतुलित किया जा सकता है। इसलिए हमें जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पौधारोपण के बाद पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। इसके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। जिससे कि पर्यावरण स्वच्छ रहे। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने का संदेश दिया। Plantasion 6 1
तलवंडी राणा में पौधारोपण कर पानी डालते हुए समाजसेवी बिजेन्द्र कुंडू व अन्य अतिथिगण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here