आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार में ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया गया

0

आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार में ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया गया

कारगिल विजय दिवस  स्वतंत्र भारत  के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही
महत्वपूर्ण  दिवस  है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष  1999  में
कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को भारतीय
सेना ने   विजय हासिल की थी  । आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार के विद्यार्थियों ने ई-
मंच के माध्यम से पोस्टर, भाषण, लघु-नाटिका, कविता गायन आदि की प्रस्तुति
से कारगिल युद्ध में  शहीद  हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु श्रद्धांजलि अर्पित
की ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर कविता जाखड़ ने कहा कि कारगिल विजय
दिवस हमारे सशस्त्र बलों की निडरता, दृढ़ संकल्प और असाधारण वीरता का प्रतीक
है। हमें उन सैनिकों को नमन करना चाहिए जिन्होंने दुश्मनों का मुकाबला किया
और भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। राष्ट्र सदा के
लिए उनका और उनके परिवारजनों का कृतज्ञ है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here