भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा की महिलाओं द्वारा जागरण पार्क में बांटे गए पक्षियों के दाने व पानी के लिए कसोरे

0

भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा की महिलाओं द्वारा जागरण पार्क में बांटे गए पक्षियों के दाने व पानी के लिए कसोरे

जागरण पार्क रोहतक में भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा की महिलाओं द्वारा कसोरे वितरण कार्यक्रम किया गया। शाखा की महिला संयोजिका श्रीमती वंदना जैन ने बताया कि इस वक्त तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया है और पक्षियों को इतनी गर्मी में पानी के कारण अपनी जान ना ग़वानी पड़े इस संदेश को देने के लिए आज हमने जागरण पार्क में कसोरे वितरण कार्यक्रम किया है। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि सब अपने घर की छत पर या खुले आंगन में कसोरो में पानी व अनाज डालकर रखें । पूर्व महिला संयोजिका श्रीमती बृजबाला गुप्ता ने पक्षियों को दाना व पानी देने से होने वाले आध्यात्मिक फायदे के बारे में भी बताया इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री श्री नरेश जैन, शाखा अध्यक्ष दीपक जिंदल, शाखा सचिव सुनील जैन गोलू , नीरज बंसल , महिला संयोजिका वंदना जैन ,महिला सह संयोजिका साक्षी बंसल , श्वेता जिंदल, बृजबाला गुप्ता, श्वेता जैन, मंजू गोयल, कुसुम खरकिया, कोमल तायल, बाला गुप्ता, सुमन मित्तल, मोनिका बंसल, सुनीता सिंगला, शिल्पी, दीपाली बंसल, प्रीति तायल आदि उपस्थित रहे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here