जयपुर में ट्रांसफार्मर फैक्ट्री से चोरी हुआ 150 किलो तांबा, जयपुर समाचार हिंदी में

0

[ad_1]

1 का 1

जयपुर में ट्रांसफार्मर फैक्ट्री से चोरी हुआ 150 किलो तांबा - जयपुर समाचार हिंदी में




जयपुर। विश्वकर्मा इलाके में स्थित ट्रांसफार्मर की एक फैक्ट्री से चोर डेढ़ सौ किलोग्राम कॉपर चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रोड नंबर-18 विश्वकर्मा स्थित मैसर्स दौसा ट्रांसफार्मर उद्योग प्राईवेट लिमिटेड में चोरी हुई। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। फैक्ट्री से काफी मात्रा में कॉपर व पॉवर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हुआ है। रविवार सुबह फैक्ट्री आने पर सामान गायब मिला। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला।

जिसमें रात करीब सवा बजे दो-तीन चोर फैक्ट्री में पीछे की तरफ से अंदर घुसकर वारदात करते नजर आ रहे है। फैक्ट्री से करीब 150 किलोग्राम कॉपर व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हुआ है। जिसकी कीमत हजारों रुपए आंकी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here