लाहोरिया स्कूल का राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण

0

लाहोरिया स्कूल का राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण

आज दिनांक 12-2-21 गुरुवार को लाहौरिया विद्या मंदिर के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राम मंदिर निर्माण हेतु लाहोरिया स्कूल के स्टाफ विद्यार्थियों व लाहोरिया धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा एकत्रित की गई 1,11,111 की सहयोग राशि चेक द्वारा संघ के विभाग संघचालक श्री कमल सर्राफ जी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्री प्यारे लाल जो की ट्रस्ट के चेयरमैन है ने उनके धर्मपत्नी स्वर्गीय उर्मिला देवी लाहोरिया जी जो की स्कूल की स्थापना से सन् 2003 तक विद्यालय के प्राचार्या रही द्वारा स्थापित प्यारेलाल उर्मिला देवी लाहोरिया जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा लगभग 300 साड़ी ब्लाउज, धोती कुर्ता ,कुर्ता -पजामा ,जेंट्स रेडीमेड शर्ट ,बच्चों की ड्रेस वनवासी कल्याण आश्रम को सहयोग के रूप में वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय अध्यक्ष श्री राम बाबू सिंह जिलाध्यक्ष श्री जगदीश जी को उनके तीनों पुत्र वधू श्रीमती रेणु लाहोरिया, श्रीमती पूनम लाहोरिया , श्रीमती सोनम लाहोरिया द्वारा प्रदान किए गए। प्यारेलाल उर्मिला देवी लाहोरिया जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा भारत माता मंदिर डीसी कॉलोनी हिसार को सहयोग हेतु ₹11000 की राशि मंदिर के सचिव अनिल मेहता जी को प्रदान की गई ।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ विद्यार्थी व मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य श्री राजेंद्र लाहोरिया, श्री सुरेंद्र लाहोरिया ,श्री वीरेंद्र लाहोरिया ,श्री अश्वनी लाहोरिया, श्री विकास लाहोरिया जी उपस्थित रहे ।WhatsApp Image 2021 02 13 at 10.42.37

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here