[ad_1]
khaskhabar.com : सोमवार, 02 नवम्बर 2020 3:45 PM

जयपुर । राजस्थान सरकार हर बार की तरह एक बार फिर गुर्जर आंदोलन के सामने असहाय साबित हो रही है। गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला गुट के गुर्जरों ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया और आज दूसरा दिन है। इसके चलते कई ट्रेने डायवर्ट की गई है।
वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है और प्रभावित जिलों में इंटरनेट सेवा बंद है। हालांकि सख्ती दिखाने के लिए 8 जिला कलेक्टरों को रासुका लगाने की शक्तियां दी गई है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई सख्ती नजर नहीं आ रही है।
वहीं गुर्जर आंदोलन मद्देनजर रेलवे ने तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 29 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।
मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, कोटा-हजरत निजामुद्दीन, देहरादून-कोटा और हजरत निजामुद्दीन-कोटा ट्रेनें को रद्द की गई हैं।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य – शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वेब शीर्षक-राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के सामने असहाय हुई गहलोत सरकार, देखें ट्रैक पर गुर्जर
[ad_2]
Source link


