जेसीआई हिसार के सदस्यों ने दिलाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को भारत की एकता व अखंडता की शपथ

0

जेसीआई हिसार के सदस्यों ने दिलाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को भारत की एकता व अखंडता की शपथ

समाज सेवा के लिए विख्यात अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई की शाखा हिसार ने आज दिनांक 2 फरवरी 2021 मंगलवार को इंटेग्रिटी डे (एकता एवं अखंडता दिवस) मनाते हुए लक्ष्य पब्लिक स्कूल, धाँसू (हिसार) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जेसीआई हिसार के अध्यक्ष जेसी श्री कर्मपाल सिंह जी और सचिव जेसी सुनील कौशिक जी ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को नैतिकता की शपथ दिलवाई और साथ ही शपथ के दौरान बच्चों को अपने विद्यालय, घर-परिवार में स्वस्थ वातावरण बनाने की प्रेरणा, बच्चों को परिवार व देश के सिद्धांतों का सम्मान करने और देश की एकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को परिवार व देश के सिद्धांतों का सम्मान करने के बारे में बताया। आई पी पी जेसी श्री दिनेश गोयल जी ने एकता एवं अखंडता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश में राष्ट्रीय एकता के महत्व को यदि हम सब समझ जाए तो किसी प्रकार का साम्प्रदायिक दंगा नही होगा, जाति के नाम पर हम पक्षपात नहीं करेंगे। इस एकता एवं अखंडता दिवस पर लक्ष्य पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामनिवास वर्मा जी ने गेस्ट ऑफ़ ˈऑनर् मोमेंटो देकर जेसीआई संस्था हिसार के अध्यक्ष जेसी श्री कर्मपाल सिंह, सचिव जेसी श्री सुनील कौशिक जी , आई पी पी जेसी श्री दिनेश गोयल जी,मैन्टॉर जेसी एडवोकेट श्री पुष्कर गर्ग जी ,पैट्रन जेसी एडवोकेट श्री संदीप लांबा जी,पैट्रन जेसी श्री सुरेंद्र शर्मा जी , पूर्व अध्यक्ष जेसी श्री श्रवण कुमार वर्मा जी, पूर्व अध्यक्ष जेसी सीनियर संदीप लांबा जी , पूर्व अध्यक्ष जेसी श्री राजेश शर्मा जी एवं जेसी श्री राजेश कुंडू जी , जेसी श्री कृष्ण कुमार जी का धन्यवाद किया और उपस्थित स्कूल स्टाफ एवं सभी छात्र छात्राओं का कार्यक्रम में भाग लेने पर सभी का आभार प्रकट किया

WhatsApp Image 2021 02 03 at 1.25.57 PM

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here