दिल्ली 5664 नए कोरोनवायरस वायरस और 51 मौतें हुईं

0

[ad_1]

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के 5000 से अधिक मामले सामने आए हैं. दिल्ली सरकार के आकंड़ों के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 5664 नए केस दर्ज किए गए हैं. इस वायरस की वजह से 51 और लोगों की मौत हुई है.

हालांकि, पिछले 24 घंटे में 4159 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं. यहां रिकवरी रेट 89.61 फीसदी है. नए मामलों के सामने आने के बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 3 लाख 92 हजार 370 हो गई है. इसमें से इलाज के बाद अब तक 3 लाख 51 हजार 635 मरीज ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 34 हजार 173 है और इस वायरस ने अब तक 6562 लोगों की जान ली है.

उधर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को शहरवासियों से आग्रह किया कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने तक मास्क लगाना बंद न करें. उन्होंने यह भी कहा कि मामले बढ़ने का एक कारण संक्रमित व्यक्ति के संपर्कों का तेजी से पता लगाया जाना है.

मंत्री ने कहा, “कुछ लोग मास्क लगा-लगा के आजिज़ हो गए हैं. मैं उनसे आग्रह करता हूं कि मास्क लगाना जारी रखें और इससे ऊबे नहीं.” उन्होंने कहा, ” करीब नौ महीने हो गए हैं. मुझे उम्मीद है कि अगले- दो तीन महीने में टीका उपलब्ध होगा. तब तक, मास्क लगाना जारी रखें.”

सत्येंद्र जैन ने कहा कि अधिकारी पहले संक्रमित पाए जाने के बाद व्यक्ति के करीब से संपर्क में आए छह सात लोगों की जांच करते थे, लेकिन यह संख्या 15 हो गई है. उन्होंने कहा, ” नए मामलों की संख्या बढ़ रही है, क्योंकि हम तेजी से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं.” स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि समूची दिल्ली में 2900 आईसीयू बैड कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित हैं। इनमें 1200 आईसीयू बैड खाली पड़े हैं.

दिल्ली: प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बढ़कर 40 फीसदी हुई, इस मौसम में सबसे ज्यादा स्तर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here