Tuesday rashifal 6 October 2020 daily horoscope in hindi pranita deshmukh dainik rashifal rashifal in hindi daily horoscope | अपनी लाइफ स्टाइल पर खर्च बढ़ने, पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने का रह सकता है दिन

0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Tuesday Rashifal 6 October 2020 Daily Horoscope In Hindi Pranita Deshmukh Dainik Rashifal Rashifal In Hindi Daily Horoscope

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
pranita deshmukh5 1601902547
  • मेष राशि वालों के लिए अपने लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता खुलने का संकेत
  • वृष राशि वालों के लिए दिन सही समय पर मेहनत का परिणाम मिलने का
  • मिथुन राशि वालों को काम में आ रहे बदलावों से हो सकती है कुछ परेशानी

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी सुकून और सकारात्मकता वाला रह सकता है। कुछ लोग अपनी जीवनशैली में बदलाव करने के लिए भारी खर्च कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए समय पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने का है। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए अपने लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता खुलने का संकेत, वृष राशि वालों के लिए दिन सही समय पर मेहनत का परिणाम मिलने का, मिथुन राशि वालों को काम में आ रहे बदलावों से हो सकती है कुछ परेशानी। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष – PAGE OF PENTACLES

दिन की शुरुआत में अधिक खर्च जीवनशैली में सुधार लाने के लिए होगा। जीवन के प्रति विचार और अपनी भावनाओं को समझने का प्रयास रहेगा। बच्चों की अभ्यास के प्रति रुचि बढ़ेगी। हाथ में लिए कार्य को अंजाम तक पहुंचाना आसान होगा। अपने ज्ञान और अनुभव का उचित उपयोग होगा। नए विचार और प्रेरणा से लक्ष्य की प्राप्ति का मार्ग खुलेगा।
करियर – निष्णात व्यक्ति द्वारा मिली सलाह को ना टालें।
लव – पति-पत्नी एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ – सेहत सुधार के प्रयत्न जारी रहेंगे।

अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। आपके काम को यश-अपयश की तराजू में तोलने का वक्त नहीं है। सही वक्त पर मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। पैसों की चिंता रहेगी। परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान अभी नहीं मिलेगा। उदासीनता को हावी न होने दें। आपकी मानसिकता का असर काम पर हो सकता है। इसलिए खुद को लक्ष्य के प्रति प्रेरित रखें।
करियर – लॉ से जुड़े व्यक्ति उच्च शिक्षण के बारे में सोच सकते हैं।
लव – अविवाहित लोग योग्य व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं।
हेल्थ – बीपी से जुड़ी तकलीफ को अनदेखा न करें।

मिथुन – THE HANGEHANGED MAN
काम से जुड़ी बातों को लेकर चिंता उत्पन्न होगी जो कार्य में शिथिलता ला सकती है। सभी बातों के बारे में चल रहे सोच विचार आपको निष्क्रिय बना सकते हैं। कार्य में गति लाने के लिए अपनी योजना सोच-विचार के अनुसार ही करने के लिए आपको आगे बढ़ने से रोक सकती है। यूनिवर्स के प्रति आत्मसमर्पण आपको सही मार्ग दिखाएगा।
करियर – काम में आ रहे बदलाव आपको चिंतित करा सकते हैं।
लव – पार्टनर के जिद के आगे झुकना पड़ेगा।
हेल्थ – सिर दर्द सता सकता है।

  • कर्क – FOUR OF SWORDS

जीवन में आ रहे बदलाव मन में चंचलता पैदा कर सकते हैं। अपने लक्ष्य और काम के प्रति उदासीनता महसूस होगी। काम करने की इच्छा को प्रबल करने के लिए सूर्य देवता की उपासना लाभदायक रहेगी। अपनी बनाई हुई योजना पर टिके रहे और मन को विचलित न होने दें। परिवार के साथ अच्छे संबंध होने के बावजूद भी पिछली घटनाओं को याद करके दुःख हो सकता है।
करियर – काम के प्रति निष्ठा बढ़ाने की आवश्यकता है।
लव – रिलेशनशिप के बारे में सोचने से पहले अपने मानसिक अवस्था पर काम करना जरूरी होगा।
हेल्थ – डिहाइड्रेशन या गर्मी से जुड़े विकार सता सकते हैं।

  • सिंह – ACE OF WANDS

परिवार के सदस्य की सहायता की वजह से मानसिक मजबूती मिलेगी। काम के प्रति निष्ठा और मेहनत भी बढ़ेगी। नई बातों को सीखने का जज्बा आप को आगे ले जा सकता है। मित्र परिवार को आपके द्वारा मार्गदर्शन मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए चंद्र की उपासना शुरू करें।
करियर – काम के बारे में हुई लापरवाही आर्थिक नुकसान करा सकती है।
लव – रिलेशनशिप या विवाह से संबंधित निर्णय गंभीरता से लिए जाएंगे।
हेल्थ – स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए नमक का उपयोग उचित मात्रा में करें।

  • कन्या – THE FOOL

पैसों से जुड़े नुकसान की आशंका अपने कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। मन में चल रहे विचारों का असर नींद पर हो सकता है। अपनी सेहत का भी ख्याल रखना पड़ेगा। छोटी बातों में भी हुई लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। मित्र परिवार के साथ में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अपने विचारों को शांत तरीके से रखने की कोशिश करें ।
करियर – व्यापार से जुड़े व्यक्ति योग्य मार्ग ना मिलने की वजह से उदास हो सकते हैं।
लव – आपकी चंचल और चुलबुले व्यक्तिमत्व से पार्टनर का भी मूड अच्छा रहेगा।
हेल्थ – सेहत की तरफ अधिक ध्यान दें।

  • तुला – WHEEL OF FORTUNE

धीरे-धीरे आपके जीवन में संतुलन आ रहा है। आपके विचारों में आ रहा संतुलन आपके जीवन को गतिमान बनाएगा और प्रगति की तरफ ले जा सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों के एहसास के साथ उन जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर होगा और नया रास्ता भी मिलेगा। परिवार की उन्नति के साथ अपनी उन्नति के लिए भी कदम उठाए जा सकते हैं। पर्सनल लाइफ और पारिवारिक जीवन में आ रहा संतुलन आपको मानसिक समाधान देगा।
करियर – हर कार्य में आपको गति प्राप्त होगी।
लव – वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्ति होगी।
हेल्थ – शारीरिक थकान की वजह से उत्साह कम हो सकता है।

  • वृश्चिक – THE MAGICIAN

अपने मनोबल और कार्यकुशलता की वजह से परिस्थिति पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। अपने आसपास की बातों में संतुलन लाने का प्रयास आपका सफल होगा। मित्र परिवार या सहकर्मियों के बीच हो रहे विवाद को आप कुशलता से मिटा पाएंगे। दूसरों की मदद करते वक्त व्यक्तिगत मर्यादा का उल्लंघन ना होने दें।
करियर – काम से जुड़ी बातों की वजह से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
लव – पार्टनर को अपने प्रति आकर्षित करने के लिए आप सफल रहेंगे।
हेल्थ – भागा दौड़ी की जीवनशैली की वजह से थकान महसूस हो सकती है।

पारिवारिक जीवन से ज्यादा आज आपको व्यक्तिगत जीवन और मित्रों के साथ में रुचि रहेगी। मित्र के मार्गदर्शन से ना होने वाले काम भी होने के लिए मार्ग प्राप्त हो सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या धीरे-धीरे कम होने की वजह से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक सफलता के लिए हुए निर्णय सही होंगे।
करियर – काम में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं।
लव – पार्टनर या परिवार के साथ वक्त बिताने को महत्व दिया जाएगा।
हेल्थ – आंख और कान से जुड़ी बीमारी सता सकती है।

  • मकर – QUEEN OF CUPS

लोगों की टिप्पणियों पर अधिक ध्यान ना दें। अपनी बात को सामने वाले को समझाने के प्रयास में आप अधिक ऊर्जा खर्च ना करें। भूतकाल में घटी हुई घटना फिर से दोहराई जा सकती है, सतर्क रहें। विवाह संबंध से अलग हो रहे व्यक्ति अपनी आर्थिक सबलता पर ध्यान दें। व्यक्तिगत निर्णय में परिवार से साथ मिलना मुश्किल होगा। कठिन परिस्थितियों में आपका बचाव, आपको ही करना होगा।
करियर – काम की जगह हो रही राजनीति से दूर रहें।
लव – पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।
हेल्थ – रीढ़ की हड्डी से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

  • कुंभ – ACE OF PENTACLES

काम से जुड़ी सफलता आर्थिक संपन्नता और सम्मान में बढ़ोतरी देगा। आपकी आर्थिक संपन्नता की वजह से बड़े निर्णय लेने में आपका आत्मविश्वास भी बना रहेगा। परिवार के लिए महत्वपूर्ण और भौतिक सुखों से जुड़ी चीज की खरीदारी हो सकती है। बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए सोना धातु का प्रयोग करें। आज का दिन आर्थिक निवेश के लिए अच्छा होगा। जानकार द्वारा मार्गदर्शन लेकर ही निर्णय लें।
करियर – धातु से जुड़े व्यापार में प्रगति होगी।
लव – पार्टनर की उन्नति आपको सुखी करेगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • मीन – FOUR OF PENTACLES

किसी से उधार लिया पैसा या लोन के बारे में चिंता सता सकती है। जीवन में बार-बार आ रही समस्या आपको उनसे जुड़ी सीख को समझने का संकेत हो सकता है। अपना अधिक वक्त आध्यात्मिक प्रगति के लिए निवेश करें। जिसकी वजह से भूतकाल की घटनाओं से और भूतकाल से जुड़ी उर्जा से आपको छुटकारा मिल सकता है। हम जैसी उर्जा उत्सर्जित करते हैं, वैसे ही ऊर्जा या उसी ऊर्जा से जुड़े परिणाम हमें यूनिवर्स प्रदान करता है। इसलिए, अपनी उर्जा सकारात्मक बनाए रखने के लिए प्रयास जारी रखें।
करियर – अपने काम में बड़े पैमाने पर आर्थिक निवेश न करें, नुकसान हो सकता है।
लव – रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय आपको विचलित कर सकता है।
हेल्थ –स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भावनात्मक स्तर पर काम करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here