Garbage thrown inside office, slogans against administration | ऑफिस के अंदर फेंका कूड़ा, प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

डेराबस्सी18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
12mohali pullout pg2 0 1 1605206567

डेराबस्सी नगर परिषद के ऑफिस के अंदर सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा फेंक दिया। इससे पहले सफाई कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

परिषद कार्यालय में कूड़ा फेंकने की हरकत से सकते में आए अफसरों ने तुरंत पुलिस बुलाई। पुलिस ने आकर मामले को शांत किया। परिषद के म्यूनिसिपल इंजीनियर गुरु प्रताप सिंह ने बताया कि कूड़ा फेंकने की हरकत वाजिब नहीं थी।

यूनियन ने न तो उन्हें कोई नोटिस दिया, न ही इस बारे में उन्हें कोई पूर्व सूचना दी। यदि बातचीत का रास्ता अपनाया होता तो ऐसी नौबत नहीं आई जबकि बाद में भी बातचीत का ही सहारा लेना पड़ा।

आपस में समझौता होने पर सफाई कर्मियों के वेतन की अदायगी कर दी गई जिसके बाद कूड़ा गिराने वाले सफाई कर्मियों ने कार्यालय से कूड़े के ढेर भी हटा दिए। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here