Congress Patna Sadaqat Ashram Meeting Update; Chhattisgarh Bhupesh Baghel and Avinash Pandey | बिक्रम विधायक सिद्धार्थ को विधायक दल का नेता बनाने की मांग पर हाथापाई, जमकर हुआ हंगामाf

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
cong 1605261353

सदाकत आश्रम में चल रही कांग्रेस की बैठक।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होते ही हंगामा होने लगा। बिक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाने की मांग पर गाली-गलौज से लेकर हाथापाई तक हो गई। बिक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा को विधायक दल का नेता बनाने की मांग को लेकर हंगामा करने वाले कार्यकर्ता इसकी भी मांग कर रहे थे विधायक विजय शंकर दूबे को विधायक दल का नेता नहीं बनाया जाए। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन अविनाश पांडे खास तौर से मौजूद रहे।

आगे की रणनीति पर चर्चा

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता का नाम प्रस्तावित करके दिल्ली भेजा जाएगा। इसके साथ ही आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। कांग्रेस के जीते 19 विधायकों में से दो कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अनुपस्थित रहे। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद और अररिया विधायक हबीबुर्रहमान नहीं आए। बताया जाता है कि दोनों कल की बैठक में मौजूद थे और कल ही लौट गए। आज की बैठक की देर से सूचना मिली, इसलिए नहीं आ पाए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here