[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिसार4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
- बहन को नेट का पेपर दिलवाने के लिए गांव चौधरीवास के काॅलेज जा रहा था भाई
- हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार
नेट का पेपर देने के लिए चौधरीवास जा रही छात्रा और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। मुकलान गांव के समीप गोयल पेट्रोल पंप के पास हाई-वे पर खड़े टैंकर से बाइक सवार भाई-बहन टकरा गए। दोनों को गंभीर हालत में एनएएचआई एंबुलेंस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया था। वहां दोनों को डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतकों में काकड़ौद वासी ज्योति और मनीष है।
पुलिस ने चाचा विनोद के बयान पर टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक चार भाई-बहन थे। पिता की किरयाणा की दुकान है। पुलिस को जींद के गांव काकड़ौद वासी विनोद ने बताया कि चिनाई का काम करता हूं। मेरी भतीजी ज्योति का चौधीरवास स्थित एसडी मेमोरियल कॉलेज में यूजीसी नेट का एग्जाम था। ज्योति को पेपर दिलवाने के लिए भाई मनीष बाइक पर बैठाकर लेकर हिसार गया था।
कॉलेज की ओर जाते वक्त मुकलान गांव के गोयल पेट्रोल पंप के पास हाई-वे पर खड़े गैस टैंकर से जा टकराए। विनोद ने बताया कि मैं भी किसी काम से हिसार आया था। इस दौरान हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। टैंकर लेकर चालक वहां से फरार हो चुका था। एनएचएआई से दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया था। वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
[ad_2]
Source link

