[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिसार38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
नई सब्जी मंडी के पास बुधवार देर रात टिब्बा दानाशेर वासी 18 वर्षीय सोनू की छुरा घोंपकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने प्रताप नगर वासी रोहित के बयान सागर उर्फ चिल्ली, दीपक उर्फ प्यासा और अंकित उर्फ झरूटिया के खिलाफ मारपीट, हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को रोहित ने बताया कि दीपक उर्फ प्यासा के साथ सोनू की पहले भी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है।
बुधवार देर रात को नई सब्जी मंडी के पास भोजनालय पर गए थे। वहां पर मैं खाना खा रहा था। सोनू व अरूण बाहर खड़े होकर अपना खाना पैक करवा रहे थे। तब उक्त तीनों वहां बाइक पर सवार होकर आए थे। इन्होंने हमारे पर कमेंट कर दिया कि इन ऑटो वालों से क्या बात करनी। हालांकि हमारे में से कोई भी ऑटो नहीं चलाता है।
ऐसे में सोनू उनके पास चला गया था। बोला कि हम ऑटो नहीं चलाते हैं। हमारे पर कमेंट क्यों किया। इसको लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई थी। उन्होंने सोनू को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने छुरा निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। मैंने व अरूण ने बचाव किया था। इस दौरान हमें भी चोटें लगी थी। घायल हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे, वहां पर सोनू को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था।
[ad_2]
Source link

