Jharkhand Crime News बच्चे को सीने से चिपकाकर आग की लपटों से घिरी महिला छत से गिरी, दोनों की मौत, ससुर-पति गिरफ्तार

0
Jharkhand Crime News बच्चे को सीने से चिपकाकर आग की लपटों से घिरी महिला छत से गिरी, दोनों की मौत, ससुर-पति गिरफ्तार

Jharkhand Crime News आग की लपटों से घिरी महिला बच्चे को लेकर छत से गिरी

धनबाद, 10 सितंबर (TNT)। Jharkhand Crime News झारखंड के धनबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना में 23 वर्षीय महिला और उसके 10 माह के बेटे की मौत हो गई। मृतका के पिता मोहम्मद गुलाम रसूल ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

हादसे में महिला और बच्चे की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने बच्चे को सीने से चिपकाकर खुद को आग लगा ली। इसके बाद दोनों छत से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को मां-बेटे ने दम तोड़ दिया। घटना भूली ओपी क्षेत्र के आजाद नगर की है। मृतकों की पहचान सहाना खातून और उसके बेटे फैजान के रूप में हुई है।Jharkhand Crime News

बताया जा रहा है कि बुधवार को आग की चपेट में आने के बाद महिला बच्चे को लेकर छत से नीचे गिरी। वह पड़ोसी अधिवक्ता के कार्यालय की छत के एस्बेस्टस शेड को तोड़ते हुए नीचे रखी मेज पर जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में बाहर निकाला और तत्काल अशर्फी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।Jharkhand Crime News

भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने मां-बेटे की मौत की पुष्टि की है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

इधर, मृतका के पिता मोहम्मद गुलाम रसूल ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही सहाना को परेशान किया जाता था और घटना से एक दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।Jharkhand Crime News

परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है। दूसरी ओर, सहाना के पति शहनवाज अंसारी उर्फ राजा ने इन आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि घटना के समय वह परिवार के साथ बाजार गया था। लौटने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया।Jharkhand Crime News

पति और ससुर गिरफ्तार

मृतका के पिता के लिखित बयान पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here