[ad_1]
चंडीगढ़6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
पीयू के रजिस्ट्रार कम फाइनेंस एंड डेवलपमेंट ऑफिसर समेत शहर में 90 नए केस पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी के साथ ही पीयू ने दोनों डिपार्टमेंट के मुलाजिमों को निर्देश दिए हैं कि एक मीटर से कम दूरी में मिल चुके मुलाजिम क्वारेंटाइन कर दिए जाएं, जबकि बाकी मुलाजिम भी अपना ध्यान रखें। साथ ही रजिस्ट्रार और फाइनेंस ऑफिस दोनों को सैनिटाइज करने का आदेश भी दिया गया है।
शुक्रवार से रजिस्ट्रार अपने ऑफिस नहीं आए थे, इसलिए यूनिवर्सिटी को बंद नहीं किया गया है। इसके अलावा शहर में कुल 90 पॉजिटिव केस में 54 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल हैं। जीएमसीएच-32 में 72 साल के सेक्टर-48 निवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
वहीं, लिवर की बीमारी से पीड़ित मक्खन माजरा की 45 साल की महिला की मौत हो गई। 56 साल के पुरुष जो क्रॉनिक लिवर डिजीज और डायबिटीज के मरीज थे, उनकी जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। इसके अलावा सेक्टर-7 निवासी 58 साल के एक पुरुष की कोरोना से मौत हुई है।
5 जगहों पर जाएंगी मोबाइल टीम…
11 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम सेक्टर-19, सेक्टर-35, गांव फैदां में सुच्चा करियाना स्टोर के पास, सेक्टर-27 में होम्योपैथिक डिस्पेंसरी के पास और सेक्टर-26 के पुलिस अस्पताल जाएगी। यहां कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
[ad_2]
Source link

