
भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप शेड्यूल की पुष्टि,T20 World Cup Warm Up Schedule 2-6 फरवरी के बीच इन वेन्यू पर होंगे मैच नई दिल्ली, 2 फरवरी (TNT)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को मेंस टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मुकाबलों T20 World Cup Warm Up Schedule के शेड्यूल की पुष्टि कर दी है। 2 से 6 फरवरी के बीच कुल 16 वार्म-अप मैच खेले जाएंगे। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा, जिससे पहले वार्म-अप मैच भी इन्हीं देशों में खेले जाएंगे।
भारतीय सरजमीं पर बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड 1 और नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई में एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में वार्म-अप मैच खेले जाएंगे। दूसरी ओर, श्रीलंका में एसएससी क्रिकेट ग्राउंड और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में वार्म-अप मैच आयोजित होंगे। 2 फरवरी को वार्म-अप मैच में भारत-ए का सामना यूएसए से होगा। इसके बाद भारतीय टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।T20 World Cup Warm Up Schedule
भारत-ए की टीम नामीबिया के विरुद्ध वार्म-अप मुकाबला खेलेगी
6 फरवरी को भारत-ए की टीम नामीबिया के विरुद्ध वार्म-अप मुकाबला खेलेगी। भारत और इंडिया ‘ए’ के मैच देश में स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे। वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल 2 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (दोपहर 3 बजे से) यूएसए बनाम इंडिया ‘ए’: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 5 बजे से) T20 World Cup Warm Up Schedule
कनाडा बनाम इटली: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 7 बजे से) 3 फरवरी: ओमान बनाम श्रीलंका ‘ए’: कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (दोपहर 1 बजे से) नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दोपहर 3 बजे से) नेपाल बनाम यूएई: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 5 बजे से)T20 World Cup Warm Up Schedule
4 फरवरी: स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरु (दोपहर 1 बजे से) अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (दोपहर 3 बजे से) पाकिस्तान बनाम आयरलैंड: एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो (शाम 5 बजे से) भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 7 बजे से)T20 World Cup Warm Up Schedule
5 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम ओमान: कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (सुबह 11 बजे से) नेपाल बनाम कनाडा: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (दोपहर 1 बजे से) ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (शाम 5 बजे से) न्यूजीलैंड बनाम यूएसए: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 7 बजे से) T20 World Cup Warm Up Schedule
6 फरवरी: इटली बनाम यूएई: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (दोपहर 3 बजे से) इंडिया ‘ए’ बनाम नामीबिया: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (शाम 5 बजे से) —आईएएनएस आरएसजी

