Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana Role तैयारी और समर्पण: भगवान राम और माता सीता के रूप में ढलने के लिए कलाकारों ने क्या-क्या बदलाव किए?
मुंबई, 26 अक्टूबर (TNT)। Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana Role अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर फिल्म में जहां भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। दोनों फिल्म के प्रोमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के दीपावली स्पेशल एपिसोड में शामिल हुए। इस दौरान अपने किरदार को लेकर दोनों कलाकारों ने बताया कि यह उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
पवित्र किरदारों का भारी दबाव: ‘क्या हम इस लायक हैं?’—साई पल्लवी और रणबीर ने क्यों जताया संकोच?
Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana Role शो के दौरान रणबीर ने भगवान राम का किरदार मिलने के बाद अपने मन में चल रहे विचारों और इस भूमिका की तैयारी के सफर के बारे में बात की। उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया, ”जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ, तो मैं जानता था कि यह सिर्फ एक रोल नहीं है, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा पहला रिएक्शन डर था। मुझे लगा कि क्या मैं इस किरदार के लायक हूँ, क्या मैं इसे निभा पाऊँगा? भगवान श्रीराम से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।”
रणबीर ने कहा, ”धीरे-धीरे मेरा यह डर आभार में बदल गया। मुझे महसूस हुआ कि जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, जो मुझे एक बेहतर कलाकार बनने के साथ-साथ एक बेहतर इंसान बनने में भी मदद कर सकता है।”Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana Role
मैं इसे भगवान का दिया हुआ तोहफा मानता हूं
उन्होंने आगे कहा, ”इसी दौरान, मैं पहली बार पिता बना और मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ। इसलिए मैं इसे भगवान का दिया हुआ तोहफा मानता हूं कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला। मुझे गहराई से रामायण को समझने और इतने अच्छे लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला।”
अपनी बात खत्म करते हुए रणबीर ने कहा, ”सर, हमारे लिए भगवान श्रीराम जैसा बनना संभव नहीं है, लेकिन उनके आदर्शों से कुछ सीखना हम सभी के लिए बहुत बड़ी बात है।”Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana Role
मेरे मन में यह सवाल आया कि मुझे इस किरदार से क्या मिलेगा?
वहीं साई पल्लवी ने बताया कि मां सीता का किरदार निभाते समय वह अपने दिमाग से ज्यादा सोचने के बजाय खुद को इस अनुभव के लिए खुला रखना चाहती थीं।Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana Role
उन्होंने कहा, ”इस बार मैं ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहती थी। आमतौर पर जब भी मैं कोई किरदार निभाती हूं, तो सोचती हूं कि मैं उस किरदार के लिए क्या कर सकती हूं। लेकिन पहली बार माँ सीता का किरदार निभाते हुए मेरे मन में यह सवाल आया कि मुझे इस किरदार से क्या मिलेगा? मुझे क्या ज्ञान मिलेगा और मैं इससे क्या सीख पाऊंगी?”Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana Role
साई पल्लवी ने आगे कहा, ”मैं मां सीता के बारे में जितना भी जानती हूं, मैं चाहती थी कि मैं अपने मन को उतना ही खुला और पारदर्शी रखूं। मैं पहले से अपने मन में कुछ तय नहीं करना चाहती थी। मैंने बस प्रार्थना की और कहा, ‘मां, आप यह किरदार निभाने में मेरे ऊपर कृपा करें।’ बस, मैंने खुद को इसी भावना के साथ इस भूमिका के लिए समर्पित कर दिया।”
Ranbir Kapoor as Lord Ram, Sai Pallavi as Mata Sita, Nitesh Tiwari Ramayana, रणबीर कपूर रामायण रिएक्शन, Bollywood Mythological Film
–आईएएनएस


